former manager of harvard medical school stole human body parts from cadavers and then sold in black market


Harvard Medical School: अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्थित हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के एक पूर्व मैनेजर पर मरे हुए लोगों के शरीर के अंगों की ब्लैक मार्केट में तस्करी करने का आरोप लगा है. आरोपी पूर्व मैनेजर सेड्रिक लॉज ने इस बात को स्वीकार भी कर लिया है कि उसने हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के शवगृह से इंसानों के कटे हुए सिर, दिमाग, स्कीन, हाथ, चेहरे और शरीर के कई अन्य अंगों को चुराया और उन्हें ब्लैक मार्केट में बेच दिया.

57 साल के सेड्रिक लॉज ने बुधवार (21 मई, 2025) को पेंसिलवेनिया के एक फेडरल कोर्ट में अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार किया है. उसने इस बात को भी स्वीकार किया कि जिन मानव शरीरों को मेडिकल स्कूल में रिसर्च और पढ़ाई के लिए दान में दिया जाता था, वह उन मृत शरीरों के अंगों को इंटरस्टेट ट्रांसपोर्ट की मदद से तस्करी करता था.

मेडिकल स्कूल के पूर्व मैनेजर सेड्रिक लॉज ने साल 2018 से लेकर 2020 तक शवगृह में अपनी पहुंच का दुरुपयोग किया और जिन शवों को अकैडमिक जरूरतों को प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल किया जा चुका था, लेकिन डोनर एग्रीमेंट के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार नहीं किया गया या उन्हें दफनाया नहीं गया था, ऐसे में वह उन शरीरों से अंगों को निकाल लेता था.

इस मामले में अभियोजक के मुताबिक, आरोपी लॉज चुराए हुए शरीर के अंगों को बोस्टन में स्थित शवगृह से निकालकर अपने घर न्यू हैंपशियर के गॉफ्सटाउन ले जाता था. जहां सेड्रिक और उनकी पत्नी डेनिस लॉज मिलकर इन अंगों को ब्लैक मार्केट के खरीदारों को बेच देते थे. यह बात की सामने आई है कि कभी ये दंपत्ती शरीर के अंगों को कुरियर के माध्यम से भेज देते थे तो कभी वह खुद जाकर इसे खरीदारों को सौंपते थे. उनका ये तस्करी का नेटवर्क मैसाचुसेट्स, न्यू हेंपशियर और पेंसिलवेनिया तक फैला हुआ था.

कोर्ट कितने साल की दे सकता है सजा?

इस भयानक अपराध के लिए आरोपी सेड्रिक लॉज को 10 साल फेडरल जेल में रहने की सजा हो सकती है. इसके अलावा एक समय के लिए सुपरवाइज्ड रिलीज और जुर्माने भी लगाया जा सकता है. हालांकि, आरोपी सेड्रिक के सजा का फैसला फेडरल कानूनों और निर्देशों के मुताबिक चीफ यूएस डिस्ट्रिक्ट जज मैथ्यू डब्ल्यू ब्रैन करेंगे. इसके अलावा सेड्रिक की पत्नी डेनिक लॉज ने पिछले साल अपने अपराध को स्वीकार कर लिया था और अब वह अपने सजा का इंतजार कर रही है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *