russian foreign ministry said about ukraine operation called terror attack airbases damaged


Ukraine Operation: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा मसला अभी तक सुलझ नहीं सका है. यूक्रेन ने रूस के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन से अटैक कर दिया. उसने रूस के पांच एयरबेस तबाह किए हैं. दावा किया जा रहा है कि इस दौरान कई विमान भी निशाने पर आ गए. अब रूस के विदेश मंत्रालय की तरफ से यूक्रेन के ऑपरेशन पर प्रतिक्रिया आयी है. उसने इसे आतंकवादी हमला करार दिया है.

रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन के हमले पर कहा, ”कीव शासन ने मरमंस्क, इरकुत्स्क, इवानोवो, रियाजान और अमूर में स्थित हवाई क्षेत्रों पर एफपीवी ड्रोन का इस्तेमाल करके आतंकी हमला किया है. इवानोवो, रियाजान और अमूर में सैन्य हवाई क्षेत्रों पर हुए सभी आतंकवादी हमलों को नाकाम कर दिया गया. मरमंस्क और इरकुत्स्क क्षेत्रों में सैन्य हवाई अड्डों के नजदीकी इलाकों से एफपीवी ड्रोन छोड़े जाने की वजह से कई विमानों में आग लग गई.” 

रूस के 40 विमानों को तबाह करने का दावा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ऑपरेशन को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की. उन्होंने रूस पर की एयरस्ट्राइक को ऐतिहासिक बताया है. जेलेंस्की ने अपनी सेना को इसके लिए धन्यवाद भी कहा. यूक्रेन की इस एयरस्ट्राइक के कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं. यूक्रेन ने दावा किया था कि उसने रविवार को ऑपरेशन के तहत रूसी ठिकानों पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले करके लगभग 40 रूसी विमानों को नष्ट कर दिया है. 

जेलेंस्की ने रूस पर अटैक को लेकर क्या कहा

जेलेंस्की ने रूस पर किए अटैक को लेकर कहा, ”आज दुश्मन के इलाके में एक शानदार ऑपरेशन किया गया जिसमें केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, यूक्रेन पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किए गए उपकरणों को विशेष रूप से टारगेट किया. इस हमले में रूस को काफी नुकसान हुआ. सबसे दिलचस्प बात यह है कि रूसी क्षेत्र में हमारे ऑपरेशन का ऑफिस उनके क्षेत्र में FSB मुख्यालय के ठीक बगल में स्थित था. इस ऑपरेशन में कुल 117 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *