Pakistan earthquake in Karachi city three times tremor magnitude people leave their home


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान के सिंध प्रांत के कराची शहर में रविवार (1 जून 2025) देर रात हल्की तीव्रता वाले भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए. अभी तक भूकंप के कारण किसी प्रकार के बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है. पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) ने बताया कि 3.2 तीव्रता का भूकंप का पहला झटका रविवार देर रात 1:05 बजे कराची के गदप शहर के पास आया.

पाकिस्तान में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए

पीएमडी के एक अधिकारी सरफराज खान ने बताया कि भूकंप का दूसरा झटका भी इसी इलाके में देर रात महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 3.6 दर्ज की गई. तीसरा झटका कराची के घनी आबादी वाले कायदाबाद इलाके में आया, जिसकी तीव्रता 3.2 दर्ज की गई. विशेषज्ञों ने कहा कि ऐसी कम तीव्रता वाली भूकंपीय गतिविधियां टेक्टॉनिक प्लेटों के टकराने से हुईं.

बीते एक महीने के पाकिस्तान में कई बार आया भूकंप

बीते एक महीने के दौरान पकिस्तान में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं. शुक्रवार (30 मई) को दोपहर 1:37 बजे पाकिस्तान में 4.2 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए. मंगलवार (27 मई) को शाम 7:30 बजे पाकिस्तान के फैसलाबाद डिवीजन में रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था. बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में 12 मई को 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था.

5 मई को पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप दोपहर 4:00 बजे के करीब आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई थी. भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई.

तिब्बत में महसूस हुए भूकंप के झटके

पड़ोसी देश तिब्बत में शुक्रवार (30 मई 2025) की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि इससे किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है. भारतीय समयानुसार भूकंप 9 बजकर 27 मिनट और 27 सेकंड पर आया था. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई. यह भूकंप 12 मई को इसी क्षेत्र में आए 5.7 तीव्रता के भूकंप के बाद आया था.

ये भी पढ़ें : महिलाओं पर भद्दे कमेंट, दुकानदार को गाली… जानें कौन है भारतीय यूट्यूबर ‘मलिक स्वैशबकलर’, जिसे तुर्की पुलिस ने पकड़ा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *