‘राजा मेरे करीब आ रहा है…’, सोनम ने चैट में राज को लिखा और फिर बनाया कत्ल का प्लान, बड़े खुलासे


Raja Raghuwanshi Murder Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे सोनम रघुवंशी की भूमिका को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक, सोनम ने शादी के केवल तीन दिन बाद ही अपने पति राजा की हत्या की प्लानिंग कर ली थी. यह खुलासा सोनम और राज कुशवाहा की मोबाइल चैट्स से हुआ है.

जांच एजेंसियों को मिली चैट्स के मुताबिक, शादी के तीसरे ही दिन सोनम ने राज कुशवाहा से राजा को खत्म करने की बात की थी. बातचीत में सोनम ने यह भी जाहिर किया कि उसे अपने पति राजा का करीब आना बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा था. 

सोनम ने राज कुशवाहा के साथ चैट में लिखा था कि उसका पति राजा उसके करीब आ रहा है, जो उसे बिल्कुल भी पसंद नहीं है. शादी से पहले ही सोनम ने राजा से दूरी बना ली थी. जांच में सामने आया है कि सोनम ने राज कुशवाहा के साथ मिलकर मेघालय जाने और वहीं पर राजा को खत्म करने का प्लान तैयार किया था. पूरा हनीमून ट्रिप दरअसल एक सोची-समझी योजना का हिस्सा था.

खबर में अपडेट जारी है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *