सोनम का कुबूलनाम- ‘कराया पति राजा रघुवंशी का कत्ल’, मेघालय पुलिस का बड़ा खुलासा


Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी मर्डर के केस के पांचों आरोपियों को शिलॉन्ग की कोर्ट में पेश किया जाना है. इससे ठीक पहले मेघालय पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. मेघालय पुलिस ने कहा है कि राजा की पत्नी सोनम ने हत्या की बात को कुबूल कर लिया है. सोनम के साथ राज कुशवाहा को भी मुख्य आरोपी बनाया गया है. इनके साथ तीन और आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

मेघालय पुलिस की ओर से शिलॉन्ग के एसपी विवेक स्येम ने कहा, ”जब एसआईटी बनी थी तो हमने सभी सबूतों की जांच की. हमारे पास बहुत सारा डेटा था. जब हमने सब कुछ चेक किया तो पिक्चर क्लियर हो गई, लेकिन इसको लेकर कई नैरेटिव बन रहे थे. कोई किडनैपिंग कह रहा था और कोई लूटपाट, फैमिली भी इसी तरह से सोच रही थी. हमारे पास कुछ सबूत थे कि वो वारदात की जगह से निकल गई थी.”

कोर्ट 10 दिन की रिमांड मांगेगी पुलिस

राजा रघुवंशी हत्याकांड के सभी आरोपियों को शिलॉन्ग की कोर्ट में बुधवार दोपहर पेश किया जाएगा. शिलॉन्ग पुलिस अदालत से 10 दिन की रिमांड की मांग करेगी. पुलिस आरोपियों को वारदात वाली जगह लेकर जाएगी.

सोनम ने ‘डबल डेकर ब्रिज’ जाने के लिए चुना था मुश्किल रास्ता

सोनम ने राजा को डबल डेकर ब्रिज घूमने के लिए कहा था. यहां जाने के दो रास्ते हैं. पुलिस ने बताया कि सोनम ने मुश्किल रास्ते को चुना था, जबकि आसान रास्ते को छोड़ दिया. सोनम ने इस बात कुबूल कर लिया है कि वह इस वारदात में पूरी तरह से शामिल थी. पुलिस ने बताया कि फिलहाल यह लव एंगल का ही मामला दिख रहा है.  

बता दें कि सोनम का भाई बुधवार को राजा के परिवार से मिलने पहुंचा. उसने कहा कि राज कुशवाहा अनपढ़ है और हमारे यहां बस काम करता था.

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *