Donald Trump on Iran: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि हमें अच्छे से पता है कि ईरान के सुप्रीम लीडर कहां छिपे हुए हैं. ट्रंप ने खामेनेई को धमकी देते हुए कहा कि वो हमारे लिए एक बहुत ही आसान टारगेट हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा, ‘हमें अच्छे से पता है कि ईरान के कथाकथित सुप्रीम लीडर कहां छिपे हैं. वो हमारे लिए एक बहुत ही आसान टारगेट हैं, लेकिन फिलहाल वो सुरक्षित हैं क्योंकि अभी हम उन्हें मारना नहीं चाहते हैं.’