ईरान को अमेरिका ने नहीं दिया अरबों डॉलर का ऑफर, परमाणु हथियार से जुड़ी खबर को ट्रंप ने बताया गलत


Donald Trump US Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर करवा दिया था. ट्रंप के दावे के बाद कई तरह की खबरें सामने आई थीं. ईरान और इजरायल के बीच युद्ध रुकने के बाद परमाणु हथियार को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया गया था. कहा गया था कि ट्रंप ने इसके लिए ईरान को अरबों डॉलर का ऑफर दिया है, लेकिन ट्रंप ने इन खबरों को गलत बताया है. उन्होंने बयान जारी किया है.

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर एक पोस्ट शेयर की. उन्होंने इसके जरिए ओबामा पर भी निशाना साधा. ट्रंप ने लिखा, “मैंने ईरान कुछ भी ऑफर नहीं किया है, ओबामा की तरह, जिन्होंने बेवकूफी भरे ‘JCPOA’ (परमाणु हथियार की राह) के तहत उन्हें अरबों डॉलर दिए, जो अब खत्म हो चुका है! न ही मैं उनसे बात कर रहा हूँ, क्योंकि हमने उनके परमाणु ठिकानों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया.”

 

अपडेट जारी है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *