Fire in ship in Gulf of Oman Indian Navy rescue mission INS Tabar responded


Gulf of Oman: ओमान की खाड़ी में एक जहाज में भीषण आग लग गई. इसकी जानकारी मिलते ही भारतीय नौसेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. उसने स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तबार को आग बुझाने वाली टीम के साथ मौके पर भेजा. जानकारी के मुताबिक यह जहाज कांडला, भारत से शिनास, ओमान की ओर जा रहा था, जिसमें 14 भारतीय मूल के चालक दल के सदस्य थे. जहाज के इंजन रूम में भयानक आग लग गई. इसके बाद जहाज का बिजली कनेक्शन भी प्रभावित हो गया.

आग की जानकारी मिलते ही नौसेना ने आईएनएस तबार को तुरंत भेज दिया. नौसेना ने इस घटना पर कहा, ”आईएनएस तबार ने तुरंत अपनी आग बुझाने वाली टीम और उपकरणों को जहाज पर पहुंचाया.” इस अभियान में भारतीय नौसेना के 13 कर्मी शामिल हैं और चालक दल के 5 सदस्य भी मौके पर मौजूद हैं. अभियान शुरू होने के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है.

काबू में आ गई है स्थिति

मौजूदा जानकारी के मुताबिक आग की लपटें पहले काफी तेज थीं, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है. हालांकि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है. अहम बात यह भी है कि जहाज के चालक दल सदस्यों में 14 लोग भारतीय मूल के हैं. 

गुजरात के कांडला पोर्ट से रवाना हुआ था जहाज

भारतीय नौसेना ने सहायता के लिए अपने ‘स्टील्थ फ्रिगेट’ पोत को तैनात किया है. नौसेना के एक प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी. ‘स्टील्थ फ्रिगेट’ वह जहाज होता है जिसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वह दुश्मन की निगरानी प्रणालियों जैसे रडार या सोनार पर आसानी से न दिखे. यह जहाज गुजरात के कांडला से ओमान के शिनास जा रहा था. नौसेना के प्रवक्ता के मुताबिक, ”स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तबर ने रविवार को एमटी यी चेंग 6 की सहायता के लिए आए संदेश पर कार्रवाई की. यह जहाज अभी ओमान की खाड़ी में तैनात है.”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *