ब्रिटेन की उप प्रधानमंत्री एंजेला रेनर ने प्रॉपर्टी टैक्स की सही राशि का भुगतान न करने से जुड़े घोटाले के चलते शुक्रवार (5 सितंबर, 2025) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. एंजेला का इस्तीफा देश की केंद्र-वामपंथी सरकार के लिए एक और बड़ा झटका साबित हुआ है.
वहीं, एंजेला का इस्तीफा यूनाइटेड किंगडम (UK) के लगातार अलोकप्रिय होते जा रहे प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के लिए सिरदर्द बन गया है और इससे उनकी कैबिनेट ने अपनी सबसे चमकदार राजनीतिक हस्तियों में से एक को खो दिया है.
रेनर ने कीर स्टार्मर के नाम लिखा पत्र
उप प्रधानमंत्री एंजेला रेनर ने शुक्रवार (5 सितंबर, 2025) को यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को संबोधित करते हुए एक पत्र लिखा. पत्र में रेनर ने कहा कि वह ब्रिटेन की उप प्रधानमंत्री और आवास मंत्री के साथ-साथ लेबर पार्टी की उपनेता के पद से अपना इस्तीफा दे रही हैं.
प्रचंड बहुमत से बनी सरकार किस चुनौती का कर रही सामना?
हालांकि, लेबर पार्टी ने साल 2024 के जुलाई में हुआ आम चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की थी, लेकिन अब उसे उभरती हुई एंटी-इमिग्रेशन रिफॉर्म यूके पार्टी से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. यह पार्टी फिलहाल राष्ट्रीय स्तर होने वाले ओपियन पोल्स में अपनी बढ़त बनाए हुए है और शुक्रवार (5 सितंबर, 2025) को बर्मिंघम में एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रही है.
राजनीतिक सफर को बचाने में जुटीं एंजेला रेनर
दरअसल, एंजेला रेनर ने इंग्लैंड के दक्षिणी तट पर स्थित होव में इस साल की शुरुआत में एक अपार्टमेंट खरीदा था, जिसमें उन्होंने पर्याप्त प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान नहीं किया था. इस बात के सामने आने के बाद से रेनर अपनी राजनीतिक सफर को बचाने के लिए संघर्ष कर रही हैं.
रेनर ने इस मामले में कहा कि गलत कानूनी सलाह के कारण उनसे यह गलती अनजाने में हुई. इसके बावजूद, ब्रिटेन के विपक्षी दलों और दक्षिणपंथी ब्रिटिश टैब्लॉयड्स ने उन्हें हीपोक्रेट करार दे दिया, क्योंकि उन्होंने पिछली सरकार में कंजरवेटिव पार्टी के मंत्रियों का ऐसे ही घटिया मामलों पर जमकर घेराव किया था और देखते ही देखते रेनर से जुड़ा यह मामला एक राष्ट्रीय घोटाले में बदल गया.
यह भी पढ़ेंः पीटर नवारो के ‘ब्राह्मण’ वाले बयान को भारत ने किया खारिज, चीन संग रिश्तों पर MEA ने कह दी बड़ी बात