नेपाल छोड़कर दुबई जाने की तैयारी में ओली, Gen-Z के हिंसक प्रदर्शन के बाद बढ़ी मुश्किलें!


सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस के नौ मंत्रियों के इस्तीफ़े के बाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपनी पार्टी UML के मंत्रियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे किसी भी हालत में इस्तीफ़ा न दें. सूत्रों के मुताबिक, ओली ने कहा कि जब गठबंधन के अन्य मंत्री जा रहे हों, तब UML के मंत्री मजबूती से अपने पद पर बने रहें.

नेपाली मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, ओली अब भी इस बात पर अड़े हैं कि सोमवार (08 सितंबर) को हुए विरोध प्रदर्शनों में बाहरी असामाजिक तत्वों की घुसपैठ थी, जिसकी वजह से स्थिति हिंसक हुई. उन्होंने अपने मंत्रियों को भरोसा दिलाया कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी और जांच के बाद उन्हें सजा दी जाएगी.

दुबई जाने की तैयारी कर रहे हैं पीएम ओली

इसी बीच सूत्रों ने खुलासा किया है कि प्रधानमंत्री ओली अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं. विरोध प्रदर्शनों के बढ़ते तनाव को देखते हुए वे इलाज के बहाने दुबई जाने की तैयारी कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि इसके लिए हिमालय एयरलाइंस की उड़ान का विकल्प चुना गया है.

प्रदर्शनकारियों ने फूंका मंत्री का घर

प्रदर्शनकारियों ने सोमवार रात सूचना मंत्री पृथ्वीसुब्बा गुरुंग और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल के आवास में आगजनी और तोड़फोड़ की. इसके अलावा, भीड़ पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के घर की ओर भी बढ़ रही थी.

सरकार ने दिए हिंसा के जांच के आदेश

सरकार ने इस हिंसा की घटनाओं की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है, जिसे 15 दिन में रिपोर्ट सौंपनी है. हालांकि सूत्रों का कहना है कि ओली को संदेह है कि समिति जल्द कोई ठोस नतीजा दे पाएगी. इस बीच, कर्फ्यू लागू रहने के बावजूद मंगलवार को भी कई जगह विरोध प्रदर्शन जारी रहे.

ये भी पढ़ें-

Gen Z ने फूंका नेपाल के कानून मंत्री का घर, संकट में ओली सरकार- 9 मंत्रियों का इस्तीफा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *