गोवा के बिग डैडी कैसिनो पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-NCR, मुंबई और राजकोट के 15 ठिकानों पर भी पड़े छापे



प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रविवार और सोमवार (28-29 सितंबर, 2025) को गोवा में एक बड़ी छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है. ये कार्रवाई फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत की गई. गोवा के साथ प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली-NCR, मुंबई और राजकोट के कुल 15 ठिकानों पर छापेमारी की. ईडी की यह कार्रवाई गोल्डन ग्लोब होटल्स प्राइवेट लिमिटेड, वर्ल्डवाइड रिजॉर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और बिग डैडी कैसिनो से जुड़े हुए थे.

ईडी की इस छापेमारी में करीब 2.25 करोड़ रुपये नकद, 14,000 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 11.5 लाख रुपये और अन्य विदेशी करेंसी, जिसका कुल मूल्य करीब 8.50 लाख बताई गई है, बरामद हुई है.

ईडी की जांच में अब तक क्या हुआ खुलासा?

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में सामने आया कि कैसिनो में कस्टमर्स को विदेशी करेंसी के बदले पोकर चिप्स दिए जाते थे और जीत की रकम भी ग्राहकों को उनकी डिमांड के हिसाब से विदेशी करेंसी में दी जाती थी. जांच में यह भी पाया गया कि कैसिनो के स्टाफ rolex777.co, iCasino247.com, play247s.com, Win Daddy, Poker Daddy जैसे ऑनलाइन जुआ वेबसाइट्स को प्रमोट कर रहे थे.

छापेमारी के दौरान सामने आया कि क्रिप्टो वॉलेट्स का इस्तेमाल पोकर खिलाड़ियों की ओर से पेमेंट और ट्रांजेक्शन के लिए किया जा रहा था. अंगड़िया सर्विस और क्रिप्टो वॉलेट्स के जरिए USDT (क्रिप्टो करेंसी) दुबई और दुनिया के अलग-अलग देशों में भेजा जा रहा था. कई फेक अकाउंट्स, जो दूसरों के नाम पर खोले गए थे, उसमें जुए की रकम जमा और निकाली जाती थी, जिसे बाद में विदेश भेजा जाता था.

छापेमारी में मिले कई अहम दस्तावेज और सबूत

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई के दौरान 90 लाख से ज्यादा की USDT क्रिप्टोकरेंसी को फ्रीज कर दिया. इसके अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिले है, जिनसे FEMA नियमों के उल्लंघन और क्रॉस बॉर्डर हवाला-क्रिप्टो नेटवर्क का खुलासा हुआ है. ईडी ने कहा है कि इस पूरे नेटवर्क को लेकर जांच अभी जारी है और जल्द ही और बड़े खुलासे हो सकते है.

यह भी पढ़ेंः चेक बाउंस के मामलों में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश, अब समन में ही मिलेगी ये सुविधा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *