गाजा प्लान पर पाकिस्तान का यू-टर्न! ट्रंप ने किया था 100% सपोर्ट का दावा; क्या धोखा देंगे शहबाज-मुनीर?



अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में गाजा में शांति कायम करने के लिए एक प्रस्ताव जारी किया, जिसका पाकिस्तान ने समर्थन किया था. ट्रंप ने भी दावा किया था कि गाजा प्लान को लेकर पाकिस्तान 100 फीसदी अमेरिका का सपोर्ट करेगा. ट्रंप के सामने नंबर बनाने के लिए शहबाज शरीफ ने उनके प्लान को सही ठहरा दिया, लेकिन उनके फैसले का पाकिस्तान की जनता विरोध कर रही है. अपनी जनता का विरोध देखते हुए अब शहबाज सरकार ट्रंप के प्रस्ताव पर यू-टर्न लेती नजर आ रही है.

’20-सूत्रीय शांति प्रस्ताव अमेरिका का दस्तावेज’

पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक विदेश मंत्री इशाक डार ने ट्रंप के 20-सूत्रीय शांति प्रस्ताव से पाकिस्तान को अलग करते हुए इसे अमेरिका का दस्तावेज करार दिया. वहीं ट्रंप ने दावा किया कि पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर इस शांति समझौते के पक्ष में हैं.

ट्रंप के प्रस्ताव पर इशाक डार ने कहा,  “हमने जो दस्तावेज भेजा था ये वो नहीं है. इस प्रस्ताव में कई ऐसी चीजें हैं, जिसे हम शामिल करना चाहते हैं. अगर वे शामिल नहीं हैं तो उन्हें शामिल किया जाएगा.” ट्रंप की ओर से गाजा में युद्धविराम के लिए पेश किए गए नए प्रस्ताव को भारत, चीन, रूस समेत आठ अरब और मुस्लिम बहुल देशों ने सराहा है. इन देशों में से पाकिस्तान अब इस मद्दे पर यू-टर्न लेता नजर आ रहा है.

ट्रंप को मिला था शहबाज और मुनीर का साथ

ट्रंप ने शरीफ शरीफ और आसिम मुनीर को इस मुद्दे पर बातचीत में शामिल ‘बेहद सक्रिय’ विश्व नेताओं में शामिल किया. ट्रंप ने कहा, ‘‘जिन लोगों का मैं जिक्र कर रहा हूं, उनमें से अधिकतर के साथ हमारे साथ थे. बाकी लोग फोन पर या अगले दिन मिले. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और फील्ड मार्शल शुरू से ही हमारे साथ थे, यह अविश्वसनीय है.”

इशाक डार ने कहा कि ट्रंप की योजना में एक स्वतंत्र टेक्नोक्रेट के नेतृत्व वाली फिलिस्तीनी सरकार की स्थापना शामिल है, जिसकी देखरेख एक अंतरराष्ट्रीय निकाय करेगी, जिसमें  ज्यादातर फिलिस्तीन को लोग शामिल होंगे. गाजा पाकिस्तानी सैनिक भेजने पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला शीर्ष नेतृत्व लेगा.

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान के काले सच पर बड़ा खुलासा, लश्कर आतंकी ने कैमरे के सामने खोली पोल, कहा – ‘सेना, सरकार और टेररिस्ट सब एक’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *