मध्य प्रदेश में कफ सिरप से बच्चों की मौत की घटना ने भारत में कच्चे माल की गुणवत्ता और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं, अब इस मामले में केंद्र सरकार भी सख्त हो गई है. केंद्र सरकार ने इस मामले को लेकर तमिलनाडु की सरकार पर आरोप भी लगाया है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कफ सिरप के सेवन से मध्य प्रदेश में 20 बच्चों की मौत को लेकर जारी विवाद केंद्र और तमिलनाडु सरकार के बीच दोष थोपने का मामला नहीं है, बल्कि यह सबसे पहले जवाबदेही का मामला है. खाद्य और औषधि प्रशासन केंद्र की स्पष्ट सिफारिशों के बावजूद तमिलनाडु इस मामले में कार्रवाई करने में असफल रहा है.
(ये ब्रेकिंग न्यूज़ स्टोरी है और इसे अपडेट किया जा रहा है. ताजा अपडेट के लिए कृपया रिफ्रेश करें)