अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (15 अक्तूबर) को दावा किया कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा. इस मामले पर मॉस्को की प्रतिक्रिया आ गई है. भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था के लिए रूस के तेल की जरूरत है. उन्होंने भारत को रूस का भरोसेमंद साझेदार भी बताया. ट्रंप ने भारत से नाराज होकर उस पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था. वे नहीं चाहते कि भारत, रूस से तेल खरीदे.
रूस के राजदूत अलीपोव ने कहा, ”भारत के कच्चे तेल के कुल आयात का एक-तिहाई हिस्सा रूस से आता है. हम भारत के लिए एक किफायती विकल्प रहे हैं. रूस और भारत की रणनीतिक साझेदारी को दुनिया में स्थिरता लाने वाली ताकत के रूप में देखा जाता है. यह रिश्ता भरोसे की बुनियाद पर टिका है. हम भारत के प्रमुख व्यापारिक साझेदार हैं और ऊर्जा क्षेत्र में भारत के सबसे भरोसेमंद साझेदार हैं.”
अपडेट जारी है…