भारत के विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष को लेकर गुरुवार (16 अक्टूबर, 2025) को आधिकारिक बयान जारी किया है. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हम इस मामले में नजदीकी से अपनी नजर बनाए हुए हैं.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव पर तीन बातें स्पष्ट हैं. पहली बात ये कि पाकिस्तान आतंकवादी संगठनों को पनाह देता है और आतंकवादी गतिविधियों को प्रायोजित करता है. दूसरी बात – अपनी आंतरिक विफलताओं के लिए अपने पड़ोसियों को दोष देना पाकिस्तान की पुरानी आदत है और तीसरी बात कि पाकिस्तान इस बात से नाराज है कि अफगानिस्तान अपने क्षेत्रों पर संप्रभुता का प्रयोग कर रहा है.’
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
(इस खबर को अपडेट किया जा रहा है.)