जेलेंस्की के दौरे से पहले ट्रंप ने पुतिन से फोन पर की बात, यूक्रेन को दे सकते हैं टॉमहॉक्स मिसाइल



अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (16 अक्टूबर, 2025) को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की है. दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच यह संवाद वाशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप की यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ एक दिन बाद शुक्रवार (17 अक्टूबर, 2025) को होने वाली मुलाकात के पहले हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर इस संवाद के बारे में जानकारी साझा की. उन्होंने ट्रूथ सोशल पर किए पोस्ट में कहा, ‘मैं अभी राष्ट्रपति पुतिन से बात कर रहा हूं. लंबी बातचीत जारी है और मैं इस बातचीत की सभी विषय पर रिपोर्ट दूंगा, जैसा कि राष्ट्रपति पुतिन भी इसके समाप्त होने पर देंगे.’

किस मुद्दे को लेकर होगी ट्रंप-जेलेंस्की की मुलाकात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (17 अक्टूबर, 2025) को व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ होने वाली बैठक से पहले यह बयान दिया है. दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच यह मुलाकात अमेरिकी टॉमहॉक्स मिसाइलों की खरीद के मुद्दे पर होने वाली है.

दरअसल, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की डोनाल्ड ट्रंप पर टॉमहॉक्स मिसाइलों को कीव को बेचने के लिए दबाव बना रहे हैं, जिससे यूक्रेन रूस के साथ जारी अपने संघर्ष में भीतर तक गहरी चोट कर सके.

टॉमहॉक्स मिसाइलों की खरीद को लेकर जेलेंस्की ने दिया तर्क

जेलेंस्की ने अमेरिकी टॉमहॉक्स मिसाइलों की खरीद को लेकर तर्क दिया कि अगर अमेरिका यूक्रेन के टॉमहॉक्स मिसाइल देता है, तो उसके हमलों के बाद पुतिन को युद्ध समाप्त करने के लिए रूस और यूक्रेन के बीच सीधी बातचीत के ट्रंप के आह्वान को और गंभीरता से लेने के लिए मजबूर करेंगे.

इजरायल यात्रा पर ट्रंप ने दिया था बयान

वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (12 अक्टूबर, 2025) को इजरायल यात्रा के दौरान भी रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बयान दिया था. ट्रंप ने पत्रकारों से कहा था कि उन्होंने यूक्रेन में रूस के युद्ध को खत्म करने और पुतिन पर दबाव बनाने के लिए उनके साथ टॉमहॉक्स पर चर्चा करने की योजना बनाई है. उन्होंने कहा था, ‘क्या वे टॉमहॉक्स को उस दिशा में ले जाना चाहते हैं? मुझे नहीं लगता है. मुझे लगता है कि मैं इस बारे में रूस से बात कर सकता हूं.’

यह भी पढे़ंः ’48 घंटे में पूरी करो पाकिस्तान की मांगें, अगर…’, तालिबान संग समझौते को लेकर बोले शहबाज शरीफ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *