दिवाली पर पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ और राष्ट्रपति जरदारी ने हिंदुओं के लिए कही ये बात, बयान वायरल



पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने सोमवार (20 अक्टूबर, 2025) को दिवाली के मौके पर हिंदू समुदाय के लोगों के बधाई दी है. इसके साथ पाकिस्तान के शीर्ष नेताओं ने अपने देश के अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के लोगों के लिए बड़ी बात कही है, जिसके बाद से उनका बयान जमकर हो गया है.

पीएम शहबाज शरीफ और राष्ट्रपति जरदारी ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के लोगों को भरोसा दिलाया है कि देश के अंदर उनके साथ एकसमान व्यवहार किया जाएगा. जबकि पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ इस भरोसे के बिल्कुल विपरीत बर्ताव किया जाता है और वे नित कई मुश्किलों से दो-चार होते हैं.

पाकिस्तानी पीएम ने एक्स पर किया पोस्ट

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार (20 अक्टूबर, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. शरीफ ने कहा, ‘दिवाली के शुभ अवसर पर मैं पाकिस्तान और दुनियाभर में रहने वाले हमारे हिंदू समुदाय को दिल से मुबारकबाद देता हूं. जैसे दिवाली के दीपक घरों और दिलों को रोशन करते हैं, मेरी दुआ है कि यह त्योहार उसी तरह अंधेरे को दूर करे, आपसी सौहार्द बढ़ाए और हम सभी को शांति और समृद्धि के भविष्य की ओर ले जाए.’

उन्होंने कहा, ‘दिवाली का संदेश अंधेरे पर रोशनी, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की जीत के साथ हमें समाज में असहिष्णुता और असमानता जैसी चुनौतियों से मिलकर लड़ने की प्रेरणा देता है. आइए, हम सभी मिलकर ऐसा समाज बनाएं, जहां हर नागरिक पूर्ण शांति के साथ रहे और प्रगति के लिए अपना योगदान दे सके, चाहे फिर वह किसी भी धर्म या बैंकग्राउंड से हो. हैप्पी दिवाली!’

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *