After Iran Pakistan PM Shahbaz Sharif reached Azerbaijan this country had supported them during tension with India


Shehbaz Sharif: भारत से तनाव के दौरान कई देशों ने खुलकर पाकिस्तान का समर्थन किया था. इसी के मद्देनजर शहबाज शरीफ अब उन देशों का दौरा कर रहे हैं. इसी कड़ी में ईरान के बाद मंगलवार (27 मई, 2025) को वह अजरबैजान पहुंच गए. 

शहबाज शरीफ मंगलवार को शिखर सम्मेलन में भाग लेने अजरबैजान के लाचिन में पहुंचे. इससे पहले 25 मई को शुरू की गई अपनी यात्रा में वो सबसे पहले तुर्किए पहुंचे थे. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री 30 मई को अपनी यात्रा के आखिर में ताजिकिस्तान का दौरा करेंगे. एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री कार्यालय के हवाले से बताया कि लाचिन पहुंचने पर प्रधानमंत्री का अजरबैजान के विदेश मंत्री जेहुन बायरामोव, पाकिस्तान के राजदूत कासिम मोहिउद्दीन और अन्य राजनयिक कर्मचारियों ने स्वागत किया.

पाकिस्तान-तुर्की-अजरबैजान के शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे शरीफ 

सरकारी रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री पाकिस्तान-तुर्किए-अजरबैजान त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन और इल्हाम अलीयेव के साथ भाग लेने वाले हैं. उनका अजरबैजान के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक का भी कार्यक्रम है. चार देशों की इस यात्रा में शहबाज शरीफ के साथ पाकिस्तान सेना प्रमुख (सीओएएस) फील्ड मार्शल सैयद आसीम मुनीर, विदेश मंत्री इशाक डार, सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार और प्रधानमंत्री के विशेष सहायक तारिक फातमी भी शामिल हैं.

भारत से बातचीत के लिए तैयार है शहबाज सरकार 

इस्तांबुल में शहबाज और एर्दोगान ने जम्मू-कश्मीर विवाद समेत एक-दूसरे की मुख्य चिंताओं के प्रति अपने समर्थन की पुष्टि की. तेहरान में शहबाज शरीफ ने कश्मीर और जल सुरक्षा समेत मौजूदा कई मुद्दों को सुलझाने के लिए भारत के साथ बातचीत करने की इच्छा जताई.

विदेश मंत्रालय ने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री शहबाज इन देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय मामलों सहित कई मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेंगे. इसमें कहा गया है कि भारत के साथ हालिया संकट के दौरान मित्र देशों के पाकिस्तान को दिए गए समर्थन के लिए उन्हें गहरी सराहना और आभार व्यक्त करने का भी अवसर मिलेगा.

ये भी पढ़ें:

अमेरिकी F-35, रूस का Su-57 और भारत का AMCA… 5वीं पीढ़ी के इन फाइटर जेट के आगे पानी मांगेंगे चीन और पाकिस्तान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *