<p>19 दिसंबर को छात्र विद्रोह के नेता शरीफ उस्मान हादी की मृत्यु के बाद, बांग्लादेश में व्यापक विरोध प्रदर्शन भड़क उठे. ढाका में जनता के आक्रोश के बीच, कई प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों और अखबारों के कार्यालयों में तोड़फोड़ की. यूनुस ने हादी के हत्यारों को पकड़ने के लिए त्वरित कार्रवाई का वादा किया और एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की.</p>
<p>बांग्लादेश में ‘जुलाई विद्रोह’ के एक प्रमुख नेता और इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की 6 दिनों तक जीवन के लिए संघर्ष करने के बाद गुरुवार रात सिंगापुर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. पिछले हफ्ते अज्ञात बंदूकधारियों ने हादी के सिर में गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज मैं आपके समक्ष अत्यंत दुखद समाचार लेकर आया हूं. जुलाई विद्रोह के निडर योद्धा और इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी अब हमारे बीच नहीं रहे.'</p>
<p> </p>
Source link
Bangladesh Violence Live: उस्मान हादी की मौत से फिर सुलगा बांग्लादेश, प्रदर्शनकारियों ने अखबारों के ऑफिस फूंके, आरोपी की प्रेमिका गिरफ्तार