बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर बड़ा अपडेट मिला है. इलेक्शन कमीशन सोमवार (6 सितंबर) शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा. बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो रहा है.
‘पीटीआई’ की रिपोर्ट के मुताबिक राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयोग से अक्टूबर के अंत में छठ पर्व के तुरंत बाद चुनाव कराने का आग्रह किया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके. त्योहार की वजह से बड़ी संख्या में बाहर काम करने वाले लोग घर लौटते हैं.
चुनाव आयोग दिल्ली में करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इस दौरान चुनाव की तारीखों के साथ-साथ यह भी पता चलेगा कि यह कितने चरणों में खत्म होगा. आयोग ने 4 और 5 अक्तूबर को बिहार का दौरा किया था. इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने राजनीतिक दलों, अधिकारियों और पुलिस विभाग से संपर्क किया था. इस दौरान कानून व्यवस्था और मतदान केंद्रों की व्यवस्था को लेकर बातचीत हुई थी.
आज होगा बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग की PC शाम 4 बजे@anchorjiya#BiharElections2025 #ElectionAnnouncement #BiharPolls #ECI pic.twitter.com/y6FWyEnw4Y
— ABP News (@ABPNews) October 6, 2025
अपडेट जारी है…