bjp four state nomination Uttarakhand mahendra bhatt himachal pradesh rajiv bindal telangana and andhra pradesh for state chief


BJP State Chief Election: भारतीय जनता पार्टी में चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुरू हो गए हैं. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में नेताओं ने नामांकन पत्र लिए हैं.

महेंद्र भट्ट को फिर मिलेगी उत्तराखंड की जिम्मेदारी

उत्तराखंड में राज्यसभा सांसद और वर्तमान अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए फिर से नामांकन पत्र लिया है. महेंद्र भट्ट फिर बीजेपी अध्यक्ष चुने जा सकते हैं. हिमाचल प्रदेश में मौजूदा अध्यक्ष राजीव बिंदल को दोबारा अध्यक्ष बनाने जा रही है. उन्होंने भी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर दिया है. 

तेलंगाना और आंध्र में भी नए स्टेट चीफ

इसके अलावा बीजेपी तेलंगाना में खुद को मजबूत करने में जुटी हुई है. यहां बीजेपी रामचंद्र राव को प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है. अगर आंध्र प्रदेश की बात करें तो यहां बीजेपी टीडीपी सरकार में शामिल है. बीजेपी पीवीएन माधव को अध्यक्ष बनाएगी. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *