bjp mp sudhanshu trivedi says sp chief akhilesh yadav has habit of being disappointed


Sudhanshu Trivedi Over Akhilesh Yadav: भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को मायूस होने की आदत है. 

वाराणसी में रविवार को केंद्रीय बजट 2025-26 के उपलक्ष्य में आयोजित संगोष्ठी में पहुंचे सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया, लेकिन अखिलेश यादव मायूस हैं. बीजेपी सांसद ने कहा कि अखिलेश तब भी मायूस थे, जब सीएम योगी ने कहा था कि माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे. केंद्रीय बजट इतना अच्छा है फिर भी उन्हें मायूस होना है तो मायूस होते रहिए.

महाकुंभ पर अखिलेश यादव के बयान पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘मेरा मानना ​​है कि ये वही लोग हैं, जो कभी हिंदू धर्म और सनातन धर्म को ‘कोरोना’, ‘वायरस’ या ‘बैक्टीरिया’ कहते थे. हकीकत यह है कि इनके दिमाग में नकारात्मकता भरी हुई है.’ 

2024 में 11 करोड़ लोग काशी पहुंचे: सुधांशु

बीजेपी सांसद ने कहा कि अब काशी और अयोध्या में करोड़ों की संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं. 2019 में जहां काशी में 30 लाख पर्यटक आए थे, 2024 में 11 करोड़ लोग पहुंचे. आजादी के बाद 2023 तक आगरा के ताजमहल में सबसे ज्यादा पर्यटक जाते थे, लेकिन अब अयोध्या में सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंच रहे हैं.

तेलंगाना सुरंग हादसे पर क्या बोले सुधांशु त्रिवेदी?

तेलंगाना सुरंग ढहने की घटना को लेकर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत सरकार संवेदनशीलता के साथ स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रही है. सुरक्षित बचाव अभियान सुनिश्चित करने के लिए तेलंगाना सरकार को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है.

सुधांशु ने X पर किया पोस्ट

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर क‍िए पोस्ट में लिखा, ‘आज कमिश्नरी ऑडिटोरियम वाराणसी में केंद्रीय बजट 2025-26 के उपलक्ष्य में आयोजित संगोष्ठी में सम्मिलित हुआ और उपस्थित विद्वतजनों को संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने वाला है तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में यह बजट सशक्त समृद्ध समरस और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *