BSF जवानों के लिए गंदी बोगी के मामले ने पकड़ा तूल, रेलवे के अधिकारियों पर गिरी गाज, जानें क्या बोले अश्विनी बैष्णव


BSF Jawans Train: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवानों के लिए ट्रेन के अंदर गंदी बोगी दी गई. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और रेलवे के 4 अधिकारियों पर इसकी गाज गिरी है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार (11 जून, 2025) को कहा कि मामले को लेकर कल ही एक्शन लिया जा चुका है और जो 4 अधिकारी इसमें दोषी थे उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है. 

जानें क्या है मामला?

दरअसल, अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए तैनात लगभग 1200 बीएसएफ जवानों को सोमवार (09 जून, 2025) को उदयपुर से जम्मू जाने वाली ट्रेन में जाना था लेकिन जवानों ने इस ट्रेन में जाने से इनकार कर दिया क्योंकि ट्रेन की हालत बेहद खराब थी. जो ट्रेन मुहैया कराई गई थी, उसकी हालत इतनी खराब थी कि जवानों ने उसमें यात्रा करने से मना कर दिया. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें टूटी हुई खिड़कियां, कोई ऊपरी बर्थ नहीं, बल्कि बस एक टूटी फूटी ट्रेन दिखाई दे रही है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *