Donald Trump claims he can stop Iran Israel war just like did with India and Pakistan | ‘भारत-पाकिस्तान की तरह…’, डोनाल्ड ट्रंप का दावा


Israel Iran War: ईरान-इजरायल के बीच जंग जारी है. इसके चलते ईरान ने ओमान की राजधानी मस्कट में अमेरिका के साथ होने वाली न्यूक्लियर वार्ता भी रद्द कर दी. इस युद्ध के लिए ईरान सीधे तौर पर अमेरिका को जिम्मेदार मान रहा है. इसी बीच रविवार (15 जून,2025) को डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान आया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि ईरान और इजरायल को एक समझौता करना चाहिए और वे समझौता करेंगे. ठीक वैसे ही जैसे मैंने भारत और पाकिस्तान के साथ किया. उस मामले में संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ व्यापार का इस्तेमाल करके दो बेहतरीन नेताओं के साथ बातचीत में तर्क, सामंजस्य और विवेक लाया जा सकता है जो जल्दी से निर्णय लेने और रोकने में सक्षम हों.

‘सर्बिया और कोसोवो में मैंने समझौता कराया’
डोनाल्ड ट्रंप ने अन्य देशों का भी उदाहरण देते हुए कहा कि सर्बिया और कोसोवो में कई दशकों से तीखी नोकझोंक चल रही थी और यह लंबे समय से चल रहा संघर्ष युद्ध में बदलने के लिए तैयार था. मेरे पहले कार्यकाल के दौरान मैंने इसे रोक दिया. उन्होंने आगे कहा कि बाइडेन ने कुछ बहुत ही मूर्खतापूर्ण निर्णयों के साथ दीर्घकालिक संभावनाओं को नुकसान पहुंचाया है, लेकिन मैं इसे फिर से ठीक कर दूंगा.

‘मिस्र और इथियोपिया को भी कराया शांत’
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि एक मामला मिस्र और इथियोपिया का भी है, जहां एक विशाल बांध को लेकर उनकी आपसी लड़ाई, जिसका शानदार नील नदी पर प्रभाव पड़ रहा है, वो भी मेरे हस्तक्षेप के कारण रुकी. कम से कम अभी के लिए दोनों के बीच शांति है और यह इसी तरह आगे भी बनी रहेगी. ट्रंप ने कहा कि इसी तरह इजरायल और ईरान के बीच भी जल्द ही शांति होगी.

ईरान इजरायल युद्ध को लेकर ट्रंप ने कहा कि अब कई कॉल और मीटिंग हो रही हैं. मैं बहुत कुछ करता हूं और कभी किसी भी चीज का श्रेय नहीं लेता. यह ठीक है कि लोग समझते हैं. मध्य पूर्व को फिर से महान बनाओ.

ये भी पढ़ें:

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: एक बॉडी बैग के अंदर मिले 2 सिर, परिजनों ने कर दी ये बड़ी मांग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *