Donald Trump US: ‘उनकी पत्नी मुझे सुंदर लगी इसलिए मैंने…’ विवादित बयान देकर बुरे फंसे डोनाल्ड ट्रंप, जानें पूरा मामला


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं. गुरुवार (29 जनवरी 2026) को उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि उन्होंने डग बर्गम को अमेरिका का इंटीरियर सेक्रेटरी इसलिए नियुक्त किया, क्योंकि उन्हें उनकी पत्नी कैथरीन बर्गम अच्छी और सुंदर लगीं. इस बयान के सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं.

Independent की रिपोर्ट के मुताबिक ये कमेंट ट्रंप ने ओवल ऑफिस में एक कार्यक्रम के दौरान की. वह कार्यक्रम नशे की लत से निपटने से जुड़े एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर के लिए आयोजित किया गया था. इस मौके पर डग बर्गम और उनकी पत्नी कैथरीन बर्गम भी मौजूद थीं. कार्यक्रम के अंत में ट्रंप ने यह बात कही, जिसे कई लोगों ने असंवेदनशील और गैर-जिम्मेदाराना बताया.

कैंपेन वीडियो से शुरू हुई कहानी

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि उन्होंने पहली बार डग और कैथरीन बर्गम को एक कैंपेन शैली के वीडियो में देखा था. उस वीडियो में कैथरीन बर्गम घोड़े पर सवार दिखाई दे रही थीं. ट्रंप के मुताबिक, वीडियो देखते समय उन्होंने अपने सहयोगियों से पूछा था कि घोड़े पर सवार वह महिला कौन है. बाद में उन्हें बताया गया कि वह नॉर्थ डकोटा के तत्कालीन गवर्नर डग बर्गम की पत्नी हैं. ट्रंप ने कहा कि वीडियो देखने के बाद उन्होंने अपने सहयोगियों से मजाकिया लहजे में कहा था कि वह उस व्यक्ति को नौकरी देने जा रहे हैं, जिसकी पत्नी इतनी प्रभावशाली और आकर्षक है. उन्होंने कैथरीन बर्गम की ओर इशारा करते हुए यह भी कहा कि जिसके साथ ऐसी पत्नी हो, वह अपने आप में तारीफ के काबिल है.

महिलाओं को लेकर पुराने विवाद फिर याद आए

यह पहला मौका नहीं है जब डोनाल्ड ट्रंप महिलाओं को लेकर अपने बयानों के कारण विवादों में घिरे हों. इससे पहले भी वे कई बार महिलाओं की योग्यता के बजाय उनके रूप-रंग पर टिप्पणी करने और राजनीतिक विरोधी महिलाओं के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर आलोचना झेल चुके हैं. ताजा बयान ने एक बार फिर उनके पुराने विवादों को चर्चा में ला दिया है.

ये भी पढ़ें: कनाडा के खुद के घर में लगी ‘खालिस्तान’ की आग, अल्बार्टा में उठी आजादी की मांग, ट्रंप के कदम पर दुनिया की नजर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *