Hyderabad: पहले 10 महीने के बेटे को दिया जहर, फिर महिला ने किया सुसाइड, पति ने तोड़ा घर का दरवाजा


Hyderabad News: हैदराबाद में एक 27 साल की महिला ने कथित तौर पर अपने 10 महीने के मासूम बेटे को जहर देकर मार डाला और इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि यह घटना पति के साथ चल रहे घरेलू झगड़ों की वजह से हुई.

मृतक महिला की पहचान 27 साल की सुषमा के रूप में हुई है, जिसकी शादी चार साल पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट यशवंथ रेड्डी से हुई थी. दंपति का एक 10 महीने का बेटा था, जिसका नाम यशवर्धन रेड्डी था. परिवार के सदस्यों ने बताया कि कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े हो रहे थे. 

10 महीने के बेटे को जहर देकर खुद भी कर ली खुदकुशी

पुलिस के मुताबिक सुषमा पारिवारिक समारोह से संबंधित खरीदारी के लिए अपनी मां ललिता (44) के घर गई थी. खबरों के मुताबिक वह अपने बच्चे को लेकर दूसरे कमरे में चली गई, जहां बच्चे को जहर खिलाया और फिर खुद भी खुदकशी कर ली. 

काम से लौटे पति ने तोड़ा दरवाजा

शाम के करीब 9:30 बजे यशवंथ रेड्डी काम से घर वापस लौटा तो उन्होंने पाया कि बेडरूम का दरवाजा अंदर से बंद है. उसने दरवाजा तोड़कर अंदर जब प्रवेश किया तो देखा कि पत्नी और बेटा दोनों बेहोश हालत में पड़े हैं. दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद यशवंथ रेड्डी ने पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई. 

बेटी और नाती की मौत से सदमे में मां

अपनी बेटी और नाती को मृत अवस्था में देखकर ललिता सदमे को सहन नहीं कर सकी और कथित तौर पर उसने आत्महत्या का प्रयास किया. अभी उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच भी जारी है. शुरुआती जांच से इस बात का खुलासा हुआ है कि यह घटना पति-पत्नी के बीच चल रहे घरेलू विवाद की वजह से हुई है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की सही कड़ी जोड़ने के लिए परिजनों और अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *