Ideas of India 2025: फिटनेस के लिए वर्कआउट पर क्या बोलीं कृष्णा श्रॉफ? दिया ये मंत्र


बॉलीवुड वर्ल्ड में एक्टर हो या एक्ट्रेसेस, फिटनेस उनकी प्रायरिटी रहती है. आम लोग भी इन हस्तियों से इंस्पायर होकर इनके जैसा ही फिगर और स्लिम फिट बॉडी रखना चाहते हैं. आज के दौर में फिट रहना ना सिर्फ एक जरूरत है बल्कि एक शौक भी बन गया है. एबीपी आईडियाज ऑफ इंडिया समिट 2025 में जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ और एक्ट्रेस निकिता दत्ता ने फिटनेस को लेकर ही खास बातें की हैं.

वर्कआउट पर अपने विचार शेयर करते हुए मैट्रिक्स फाइट नाइट की फाउंडर कृष्णा श्रॉफ ने कहा- ‘ये समझना बहुत जरूरी है कि लोग दो-दो घंटे जिम करते हैं. लेकिन बहुत ज्यादा जिम करने से स्ट्रेस हॉर्मोन शूट आउट कर जाता है. अगर ऐसा होता है तो आपकी बहुत वॉटर रेसिस्टेंस हो जाता है. तो 45 मिनट से 1 घंटे तक की वर्कआउट फायदेमंद होगी.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *