India-US Relations: ‘हमारे दो महान लोकतंत्र दुनिया को उम्मीद…’, ट्रंप ने फोन कर दी दिवाली की शुभकामनाएं तो PM मोदी बोले- Thank You



अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिवाली के खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की. पीएम मोदी ने दिवाली की शुभकामनाओं के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद दिया है. पीएम ने X पर लिखा कि राष्ट्रपति ट्रंप, आपके फोन कॉल और दिवाली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. प्रकाश के इस पर्व पर हमारे दो महान लोकतंत्र दुनिया को आशा की किरण दिखाते रहें और आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ एकजुट रहें.

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (22 अक्टूबर 2025) को बताया कि उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की है. व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार से जुड़ी कई अहम बातों पर चर्चा हुई है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वह शानदार व्यक्ति हैं और समय के साथ मेरे बहुत अच्छे मित्र बन गए हैं. हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही और हमने मुख्य रूप से व्यापार पर चर्चा की.

खबर अपडेट की जा रही है…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *