Indian Students Stranded in Iran Evacuation Plan iran Israel conflict Indian response Embassy of India in tehran latest updates


Indian Students Stranded in Iran: ईरान ने सोमवार को भारत के उस अपील का जवाब दिया जिसमें भारत ने कहा था कि ईरान में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए. बता दें कि इजरायल के मिसाइल हमलों के चलते ईरान में हालात गंभीर हैं.

ईरान ने दिया भारत की अपील का जवाब

तेहरान ने बताया कि भले ही ईरान का हवाई क्षेत्र बंद है, लेकिन सभी जमीनी रास्ते खुले हैं और भारतीय नागरिक वहां से सुरक्षित बाहर जा सकते हैं. ईरान के विदेश मंत्री ने भारत को भरोसा दिलाया है कि उनके राजनयिकों और आम नागरिकों की सुरक्षित निकासी में मदद दी जाएगी.

ईरानी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा, “अभी के हालात को देखते हुए और हवाई अड्डे बंद होने के कारण, हम बताना चाहते हैं कि सभी जमीनी रास्ते खुले हैं, ताकि लोग बाहर जा सकें.”

ईरान ने भारत से की ये अपील

ईरान ने भारत से अपील की है कि जो लोग जमीनी रास्ते से देश से बाहर जाना चाहते हैं, उनके नाम, पासपोर्ट नंबर, गाड़ी की जानकारी, यात्रा का समय और किस सीमा से वे बाहर निकलेंगे, ये सभी जानकारी ईरान के जनरल प्रोटोकॉल विभाग को दिए जाएं. इससे ईरान जरूरी इंतजाम कर सकेगा ताकि राजनयिकों और अन्य लोगों की यात्रा सुरक्षित हो सके.

ईरान में फंसे भारतीय नागरिक

इजरायल और ईरान के बीच जारी मिसाइल हमलों के चलते ईरान के कई शहरों में हजारों भारतीय फंसे हुए हैं. इनमें 1,500 से ज्यादा भारतीय छात्र भी शामिल हैं, जिनमें ज्यादातर जम्मू-कश्मीर से हैं.

भारतीय छात्रों को सुरतक्षित जगहों पर किया गया शिफ्ट

सोमवार (16 जून, 2025) को भारत ने बताया कि ईरान में रह रहे कुछ भारतीय छात्रों को वहां ही सुरक्षित इलाकों में शिफ्ट किया गया है. साथ ही यह भी कहा गया कि और क्या-क्या उपाय किए जा सकते हैं, उस पर भी विचार हो रहा है.

विदेश मंत्रालय ने कहा, “तेहरान में भारतीय दूतावास हालात पर नजर रखे हुए है और छात्रों से लगातार संपर्क में है. कुछ छात्रों को दूतावास की मदद से सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है.” दूतावास ने एक गूगल फॉर्म भी शेयर किया है और भारतीयों से कहा है कि वे अपनी जानकारी उसमें भरें.

ये भी पढ़ें-

‘पाकिस्तान गिरा देगा इजरायल पर परमाणु बम’, ईरानी अधिकारी के दावे पर आया PAK का जवाब, बोला- ‘झूठ है’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *