Iran-US War: ‘ईरान के टॉप कमांडर की मौत’, युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, शेयर किया वीडियो


मिडिल ईस्ट में बढ़ते जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि तेहरान पर किए गए एक बड़े हमले में ईरान के कई शीर्ष सैन्य अधिकारी मारे गए हैं. ट्रंप ने यह बात अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट के जरिए कही, जिसमें उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया. इस वीडियो में रात के अंधेरे में जोरदार धमाके और आसमान में आग की लपटें दिखाई दे रही हैं.

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में जंग लगातार तेज होती जा रही है और हालात बेहद खराब बनते जा रहे हैं. इससे पहले उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया था. उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर ईरान ने अमेरिका के साथ समझौता नहीं किया या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को नहीं खोला तो गंभीर कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया का एक ऐसा समुद्री रास्ता है , जिसके माध्यम से दुनिया का 20 फीसदी तेल आयात किया जाता है. इसके बंद हो जाने से ग्लोबल लेवल पर तेल की भारी किल्लत हो गई है.

अमेरिकी सेना का पायल लापता

इसी बीच अमेरिकी सेना एक लापता पायलट की तलाश में लगी हुई है. खबरों के मुताबिक, एक ही दिन में अमेरिका के दो युद्धक विमान ईरान में गिराए गए, जो इस जंग के दौरान पहली बार हुआ है. एक पायलट को बचा लिया गया है, लेकिन दूसरा अभी भी लापता है और दुश्मन इलाके में उसकी खोज जारी है. इन घटनाओं के बाद अमेरिका के अंदर भी हलचल बढ़ गई है. रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने आर्मी चीफ जनरल रैंडी जॉर्ज को पद छोड़ने और तुरंत रिटायर होने के लिए कह दिया है. हालांकि इसके पीछे की वजह सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि जंग को लेकर बढ़ते दबाव और आलोचना के कारण यह फैसला लिया गया.

ये भी पढ़ें: जंग के बीच अमेरिका का बड़ा एक्शन, IRGC के पूर्व कमांडर के परिवार पर शिकंजा, ग्रीन कार्ड रद्द होने के बाद हुई गिरफ्तारी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *