Iranian Foreign Minister Seyed Abbas Araghchi warns US President Donald Trump to change tone before deal Iran says Israel ran to Daddy


Iran US Nuclear Talk: ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इजरायल दोनों पर तंज कसा है. शनिवार को एक एक्स पोस्ट में अराघची ने कहा कि इजरायल को हमारी मिसाइलों से बचने के लिए ‘डैडी’ यानी अमेरिका के पास भागना पड़ा. उन्होंने ट्रंप को सलाह दी कि अगर अमेरिका ईरान से परमाणु समझौता करना चाहता है तो उसे ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. 

अराघची ने चेतावनी दी कि अगर इजरायल ने कुछ भी गलत किया तो तेहरान अपनी असली ताकत दिखाने से पीछे नहीं हटेगा. ईरान के विदेश मंत्री ने एक्स पर लिखा, “ईरान के महान और ताकतवर लोग दुनिया को यह दिखा चुके हैं कि इजरायली शासन के पास हमारी मिसाइलों से बचने का एक ही रास्ता था, अपने ‘डैडी’ अमेरिका के पास भागना.” अराघची ने कहा कि ईरानी जनता किसी भी तरह की धमकी और अपमान बर्दाश्त नहीं करती. 

उन्होंने चेतावनी देते हुए आगे लिखा, “अगर कोई फिर गलती करता है या भ्रम में रहता है तो ईरान अपनी असली ताकत दिखाने से पीछे नहीं हटेगा और उस वक्त किसी को यह गलतफहमी नहीं रहेगी कि ईरान क्या कर सकता है.” 

अब्बास अराघची ने ट्रंप को दिया मैसेज

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मैसेज देते हुए कहा है कि अगर वे ईरान से किसी भी तरह की परमाणु डील करना चाहते हैं तो उन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल तुरंत बंद करना होगा. 

परमाणु समझौते को लेकर ईरान अमेरिका में बातचीत बंद

यह बयान ऐसे समय पर आया है जब ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते को लेकर बातचीत शुरू हो ही रही थी, लेकिन 13 जून को इजरायल द्वारा ईरान पर मिसाइल हमले के बाद यह बातचीत बंद हो गई.

ये भी पढ़ें-

Iran-US Relations: ‘अगर ट्रंप डील करना चाहते हैं तो…,’ खामेनेई पर US राष्ट्रपति की कमेंट से भड़का ईरान; अराघची ने दे डाली नसीहत





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *