ISI agent noman ilahi sister shocking revelations sent video pakistan for money operation sindoor indian army


Pakistani Spy News: पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पकड़ा गया आरोपी नोमान इलाही को पंजाब पुलिस ने बुधवार (14 मई 2025) को गिरफ्तार किया. उसे सेना का वीडियो बनाकर आईएसआई (ISI) को भेजने का काम सौंपा गया था. जांच एजेंसियों की पूछताछ में उसने जम्मू जाने वाली ट्रेनों को निशाना बनाने की बात कबूली. इस बीच नोमान की बहन ने अपने भाई के बारे में कई बातें बताई.

पाकिस्तान में रहते हैं नोमान के रिश्तेदार

नोमान की बहन ने बताया कि उनके रिश्तेदार पाकिस्तान में भी रहते हैं. उनकी बुआ और मौसी पाकिस्तान में रहती हैं. क्राइम तक से बात करते हुए उन्होंने कहा, “अब हमारे रिश्तेदार भारत नहीं आते हैं. अब वीजा नहीं मिलता है. नोमान जब छोटा था तो पाकिस्तान गया था.” नोमान की बहन से जब पूछा गया कि वह पैसे की लालच में पाकिस्तान को वीडियो भेजता था तो उन्होंने कहा कि ऐसा हो सकता है.

‘देश से गद्दारी की तो मिले सजा’

नोमान की बहन ने कहा, “मेरा परिवार बहुत अच्छा था, मुझे खुद ही नहीं पता मेरे भाई ने ये काम कर दिया. हमें थोड़ी भी भनक नहीं थी, क्योंकि वह रेगुलर हमारे पास नहीं रहता था. अगर मुझे इस तरह (जासूसी से संबंधित) की कोई बात पता होती तो मैं उसे मारती और यहां से भगा देती. अगर मेरे भाई ने देश से गद्दारी की है तो जो सजा सबको मिलती है वही इसको भी दे दो.”

पाकिस्तान भेजा था रेलवे स्टेशन का वीडियो

नोमान से अभी भी पूछताछ की जा रही है. वह पाकिस्तान के कुछ एजेंट्स के साथ संपर्क में है. नोमान कैराना गांव का रहने वाला है और पानीपत में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था. पुलिस ने नोमान इलाही के जीजा इरफान से उसका मुलाकात कराई थी. वह अपने जीजा को देखते ही उनके सामने रोने और गिड़गिड़ाने लगा. पुलिस ने इरफान के सामने नोमान इलाही का मोबाइल दिखाया, जिसमें पानीपत रेलवे स्टेशन के फोटो और वीडियो पाकिस्तान को भेजा गया था.

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से देश की खुफिया एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. सुरक्षा एजेंसियों ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद 8 मई से लेकर अब तक दस जासूसों को पकड़ा है. ये सभी पाकिस्तान के साथ संवेदनशील जानकारियां शेयर कर रहे थे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *