Israel-Iran War: ‘अमेरिका नहीं हम तय करेंगे कब खत्म होगी जंग’, ट्रंप के दावे पर फायर ईरान, दे दिया जवाब


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध जल्द ही खत्म हो सकता है, लेकिन ईरान ने इस पर सख्त जवाब दिया है. ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने कहा कि युद्ध कब खत्म होगा, ये हम तय करेंगे, अमेरिका नहीं.

रात को 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने सोमवार को फ्लोरिडा में अपने डोरल नेशनल गोल्फ क्लब में रात 3 बजे (भारतीय समयानुसार) प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है जल्दी. बहुत जल्दी.’ उन्होंने ये भी कहा कि अगर युद्ध फिर से शुरू हुआ तो ईरान पर और ज्यादा जोरदार हमले होंगे. ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका और इजरायल के हमलों से उनके लक्ष्य हासिल हो चुके हैं. लेकिन उन्होंने साफ टाइमलाइन नहीं बताई कि युद्ध कब तक खत्म होगा.

ट्रंप ने दावा किया था कि अगर अमेरिका पहले हमला नहीं करता, तो ईरान एक हफ्ते के भीतर अमेरिका पर हमला कर सकता था. उनके मुताबिक ईरान के पास बड़ी संख्या में मिसाइलें थीं और वह अमेरिका, इजरायल और पूरे मध्य-पूर्व पर बड़ा हमला करने की तैयारी में था.

युद्ध का अंत हम तय करेंगे: ईरान

ट्रंप ने ये भी चेतावनी दी कि अगर ईरान ने ग्लोबल ऑयल सप्लाई को बाधित किया तो लड़ाई और बढ़ सकती है. ऑयल प्राइस पहले ही बढ़ चुके हैं और 2022 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए थे. ईरान ने नए हार्डलाइन सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह मुज्तबा खामेनेई को चुना है, जो दिवंगत अली खामेनेई के बेटे हैं.

ईरान की तरफ से IRGC ने बयान जारी कर कहा, ‘युद्ध का अंत हम तय करेंगे. इलाके की समीकरण और भविष्य अब हमारी आर्म्ड फोर्सेस के हाथ में हैं. अमेरिकी फोर्सेस युद्ध खत्म नहीं करेंगी.’ ये बयान ट्रंप के दावे के ठीक उलट है कि युद्ध उनके मन में है और जल्द खत्म हो जाएगा.

इजरायल ने ईरान और लेबनान में किए बड़े हमले

अमेरिाका इजरायल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध अब 11वें दिन में है. इजरायल ने सोमवार को ईरान के सेंट्रल इलाकों में नए हमले किए, जहां IRGC के कमांड सेंटर्स, मिसाइल फैसिलिटीज और मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया. इजरायल ने बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर भी हमले तेज किए. ईरान ने जवाब में इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन अटैक जारी रखे.

इस बीच, गल्फ देशों में भी हमले हो रहे हैं. बहरीन में अमेरिकी नेवी के सलमान पोर्ट पर ड्रोन अटैक हुआ, जहां कई लोग घायल हुए. कुवैत और UAE पर भी ईरान के ड्रोन और मिसाइल अटैक रिपोर्ट हुए. सऊदी अरब में एक अमेरिकी सैनिक की मौत हुई, अब कुल 8 अमेरिकी सैनिकों की जान जा चुकी है.

ट्रंप ने पहले कहा था कि अमेरिका ईरान में ग्राउंड ट्रूप्स नहीं भेजेगा और अनकंडीशनल सरेंडर ही एकमात्र रास्ता है. लेकिन ईरान किसी भी तरह झुकने को तैयार नहीं दिख रहा. पूरी दुनिया इस युद्ध पर नजर रखे हुए है, क्योंकि ऑयल प्राइस बढ़ने से ग्लोबल इकोनॉमी पर असर पड़ रहा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *