Mallikarjun Kharge on Delhi Assembly election result India Alliance dispute whats bygone is by gone we need to sit together ANN


Mallikarjun Kharge on Delhi Election:  हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव पूरे हुए हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने लंबे समय के बाद सत्ता में वापसी की है. वहीं दिल्ली चुनाव और इंडिया गठबंधन में हो रही अंदरूनी बहस को लेकर मंगलवार (11 फरवरी, 2025) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि सभी सहयोगी दलों को मिल बैठकर बात करनी चाहिए तो वहीं दिल्ली चुनाव के नतीजों को लेकर वह बोले की जो होना था सो हो गया. 

मल्लिकार्जुन खरगे से जब यह पूछा गया कि दिल्ली चुनाव के नतीजे के बाद इंडिया गठबंधन की सहयोगी पार्टियों कांग्रेस पर निशाना साध रही हैं, इसपर उनकी क्या राय है. इसके जवाब में खरगे ने कहा कि वह इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहते हैं. दिल्ली चुनाव में जो भी कुछ हुआ है, इसको सोच समझकर, एनालाइज कर के बोलना पड़ता है. उन्होंने कहा कि एक दूसरे पर ब्लेम करने का कोई फायदा नहीं है. अगर मिलजुल कर चलना है तो सभी लोगों को बैठकर बात करनी चाहिए. 

दिल्ली नतीजों को लेकर क्या बोले खरगे?

कांग्रेस अध्यक्ष से यह पूछा गया कि इंडिया गठबंधन का फ्यूचर क्या है कि सब ठीक है. सभी मिलजुल कर काम करेंगे. वहीं जब दिल्ली में नतीजे को लेकर उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जो होना था सो हो गया.

लोकसभा चुनाव के बाद नहीं हुई एक भी बैठक

खास बात ये है कि लोकसभा चुनाव के बाद से इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों की बैठक नहीं हुई है और जैसा कि मल्लिकार्जुन खरगे का कहना है कि मिलजुल कर सभी सहयोगी दलों को बात करने की जरूरत है तो अब यह देखना है कि अगली इंडिया गठबंधन की बैठक कब होगी?

इंडिया गठबंधन के नेतृत्व पर खड़े हो रहे सवाल

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा. कांग्रेस ने अकेले 99 सीटें हासिल की थी, लेकिन लोकसभा के बाद हरियाणा और महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा. वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन नहीं हो पाया और बड़ी बात यह रही कि कांग्रेस ने एक भी सीट नहीं जीती, जिसके बाद इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को लेकर भी सहयोगी दल सवाल खड़े कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- Next Manipur CM: कौन होगा मणिपुर का अगला मुख्यमंत्री, चर्चा में आए ये बड़े नाम; जानें 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *