Middle East Conflict: इजरायल में ईरान का जासूस गिरफ्तार, यूएन ने युद्ध रोकने की अपील की; रूस ने क्यों इजरायली राजदूत को किया तलब?


मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चेतावनी देते हुए कहा कि इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव एक आग बन सकता है. ऐसी आग जिसे कोई भी कंट्रोल नहीं कर सकता. उन्होंने इजरायल और ईरान से युद्ध को रोकने और शांति की ओर बढ़ने की अपील की है. इसी बीच एक अहम जानकारी सामने आई है. इजरायल ने एक रिजर्व सैनिक पर ईरान के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया है. उसको गिरफ्तार कर लिया गया है.

अकसर सुना जाता रहा है कि ईरान में इजरायल के जासूस बड़ी तदाद में मौजूद हैं. लेकिन इजरायल में ईरान का जासूस मौजूद है. वही आयरन डोम से जुड़ी जानकारी लीक कर रहा है. इजरायल की तरफ से आरोप लगाया गया है कि आयरन डोम प्रणाली में तैनात एक रिजर्व सैनिक ईरान के लिए जासूसी कर रहा था. उसे टेलीग्राम पर भर्ती किया गया था. उसने ही बेसों के ग्रिड कोर्डिनेट्स और पदाधिकारियों के नाम ईरान को भेजे थे. 

हालांकि, इजरायल ने उस रिजर्व सैनिक को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी ऑपरेशन रोअर ऑफ द लायन के एक दिन बाद हुई है. उसने अपराधों को कबूल कर लिया है. अभियोजन पक्ष ने उसके गिरफ्तारी के मुकदमे के अंत तक बढ़ाने की मांग की है. इसके अलावा ईरान के लिए जासूसी करने वाले अन्य इजरायली जासूस की गिरफ्तारी हुई है. 

रूस ने इजरायली राजदूत को तलब किया

रूस ने लेबनान में अपने चैनल के पत्रकारों को निशाना बनाए जाने के मामले में इजरायल के राजदूत को तलब किया है. रूस का आरोप है कि इजरायल ने जानबूझकर हमला किया है. यह इंटरनेशनल कानून का उल्लंघन है. इधर, पूरे मामले पर इजरायल की सेना ने कहा है कि उन्होंने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया था. ईरान के बसीज संगठन के सीक्रेट ऑफिसर और कमांडर के डिप्टी इस्माइल अहमदी की हत्या कर दी थी. 

यह भी पढ़ें: ‘6 महीने इजरायल-अमेरिका से टक्कर…’, कहने वाले ईरान के ब्रिगेडियर अली मोहम्मद की जंग में मौत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *