नेपाल में सत्ता परिवर्तन के साथ ही सियासी भूचाल देखने को मिल रहा है. नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को नेपाल पुलिस ने उनके घर से हिरासत में ले लिया है. उन्हें गुंडू स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया गया. काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह कार्रवाई एक गंभीर आपराधिक मामले में की गई है. नेपाल पुलिस ने बताया कि यह मामला हत्या जैसे गंभीर अपराध (कुलपेबल होमिसाइड) से जुड़ा है. यह केस सितंबर में हुए Gen Z विरोध प्रदर्शन से जुड़ा हुआ है. आरोप है कि उस समय हुए प्रदर्शन को दबाने के दौरान कुछ घटनाएं हुई थीं, जिनसे इनके तार जुड़े हैं.
पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और इसी के तहत ओली को हिरासत में लिया गया है. यह घटना नेपाल की राजनीति में काफी हलचल पैदा कर सकती है, क्योंकि केपी शर्मा ओली देश के बड़े नेताओं में से एक रहे हैं. बता दें कि केपी शर्मा ओली के अलावा नेपाल के पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को भी गिरफ्तार किया गया है.
#WATCH | Former Nepal Prime Minister KP Sharma Oli taken into custody from his residence in Gundu, Bhaktapur, by Nepal Police.
According to the Kathmandu Post, “he has been arrested in connection with a culpable homicide-related case linked to the alleged suppression of the… pic.twitter.com/S0zrAmPUFV
— ANI (@ANI) March 28, 2026
सुरक्षा बलों की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल
नेपाल में सामने आई जांच आयोग की रिपोर्ट में सुरक्षा बलों की भूमिका को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं. रिपोर्ट में नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल नेपाल और सेना के कुछ अधिकारियों के कामकाज पर संदेह जताया गया है. हालांकि अभी तक इन सुरक्षा बलों के खिलाफ कोई सीधी कार्रवाई नहीं की गई है. सरकार ने इस मामले में तुरंत कदम उठाने के बजाय पहले पूरी सच्चाई जानने का फैसला किया है.