Nobel Peace Prize: ‘ओबामा को कुछ नहीं करने के लिए मिला नोबेल शांति पुरस्कार’, ट्रंप का छलका दर्द, गिनवाए अपने काम



नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दर्द रह-रहकर बाहर आ रहा है. अब उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को लपेट लिया है. ट्रंप ने ओबामा पर कुछ नहीं करने और हमारे देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया है. व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए, ट्रंप ने गाजा में शांति स्थापित करने और 8 युद्धों को समाप्त करने में अपनी उपलब्धि का बखान किया. साथ ही दावा किया कि उन्होंने यह किसी पुरस्कार के लिए नहीं किया.

‘ओबामा ने अमेरिका को बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं किया’
पुरस्कार की घोषणा से कुछ ही घंटे पहले ट्रंप ने शिकायत की कि ओबामा को राष्ट्रपति बने हुए कुछ ही महीने हुए थे जब उन्हें नोबेल मिला. ट्रंप ने कहा, “उन्हें यह पुरस्कार कुछ भी नहीं करने के लिए मिला. ओबामा को एक पुरस्कार मिला, उन्हें पता भी नहीं था कि वे चुने गए और उन्होंने इसे ओबामा को हमारे देश को बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं करने के लिए दे दिया.”

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि ओबामा को 2009 में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला था, तब वह अपने पहले कार्यकाल के आठ माह ही पूरे कर चुके थे और इस कदम से कई लोग हैरान रह गए थे. न्यूयॉर्क टाइम्स ने रिपोर्ट की थी कि यह बहुत जल्दबाजी है और तर्क दिया था कि नोबेल के लिए मानदंड और ऊंचे होने चाहिए.

नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर ट्रंप का दर्द
ट्रंप ने इजरायल और हमास के बीच अमेरिका की मध्यस्थता से हुए ऐतिहासिक शांति समझौते को अंतिम रूप दिए जाने के बाद संवाददाताओं से कहा, “उन्होंने इसे ओबामा को हमारे देश को नष्ट करने के अलावा किसी और उद्देश्य के लिए नहीं दिया.” उन्होंने आगे कहा, “मैंने आठ युद्ध रोके हैं और ऐसा पहले कभी नहीं हुआ, लेकिन उन्हें वही करना होगा जो वे कर रहे हैं. वे जो भी करें, ठीक है. मैं यह जानता हूं कि मैंने ऐसा सिर्फ़ इसलिए नहीं किया, बल्कि इसलिए किया क्योंकि मैंने बहुत से लोगों की जान बचाई है.”

ये भी पढ़ें 

अब नहीं चलेगा फर्जी वीजा गेम, 1983 के इमिग्रेशन एक्ट की जगह सरकार ला रही नया कानून



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *