Pakistan Indian Woman: पाकिस्तान पहुंची भारतीय महिला, वहीं मुस्लिम से कर ली शादी, PAK का विधायक पहुंचा हाईकोर्ट, कहा-‘गिरफ्तार करके…’



पाकिस्तान में सिख समुदाय के एक पूर्व विधायक ने अदालत में याचिका दायर कर यहां मुस्लिम व्यक्ति से विवाह करने वाली भारतीय महिला की गिरफ्तारी और निर्वासन का बुधवार (26 नवंबर 2025) को आग्रह किया. पंजाब विधानसभा के पूर्व सदस्य महिंदर पाल सिंह ने लाहौर उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि सरबजीत कौर (48) पाकिस्तान पहुंचने के बाद लापता हो गई हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि आपराधिक इतिहास के बावजूद भारत सरकार ने कौर को मंजूरी दे दी.

पंजाब विधानसभा के पूर्व सदस्य महिंदर पाल सिंह ने ने कहा, ‘‘वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद पाकिस्तान में रहना अवैध है और यह मामला पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है.’’ उन्होंने अदालत से अनुरोध किया कि वह कानून प्रवर्तन एजेंसियों को कौर को गिरफ्तार करने और निर्वासित करने का आदेश दे. कौर उन 2,000 सिख तीर्थयात्रियों में शामिल थीं, जो इस महीने की शुरुआत में गुरु नानक जयंती से संबंधित उत्सव में भाग लेने के लिए भारत से वाघा सीमा के जरिए लाहौर पहुंचे थे.

कौर ने कहां की शादी?
भारतीय सिख 13 नवंबर को वापस लौट आए, लेकिन कौर लापता हो गई. इसके कुछ समय बाद पता चला कि उसने चार नवंबर को पाकिस्तान पहुंचने के एक दिन बाद, लाहौर से लगभग 50 किलोमीटर दूर शेखपुरा ज़िले के नासिर हुसैन से शादी कर ली थी. उसी दिन जब तीर्थयात्री ननकाना साहिब गए तो कौर जत्थे में शामिल नहीं हुई और हुसैन के साथ शेखूपुरा पहुंच गई. पिछले सप्ताह कौर और हुसैन ने लाहौर उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर शिकायत की थी कि पुलिस ने उनके घर पर छापा मारा था और उन पर विवाह समाप्त करने का दबाव डाला था. लाहौर हाई कोर्ट जल्द ही इस मामले की अगली सुनवाई करेगा. अभी यह साफ नहीं है कि कौर पाकिस्तान में रह पाएंगी या उन्हें वापस भारत भेज दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Watch: धुआं-धुआं हांगकांग, 7 गगनचुंबी इमारतों में भीषण आग ने 44 को मार डाला, डरावने वीडियो आए सामने



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *