Pakistan Mohsin Naqvi: गन सेलिब्रेशन के बाद PCB चीफ मोहसिन नकवी की शर्मनाक हरकत! जानें क्या किया ऐसा, जिसकी हो रही चर्चा



एशिया कप 2025 के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान टीम का बर्ताव विवादों में आ गया है. भारत के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने फिफ्टी पूरी करने के बाद गन सेलिब्रेशन किया था. इसके अलावा तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने बाउंड्री लाइन पर विमान गिराने का इशारा किया और हाथ से 6-0 का संकेत दिखाया. इन इशारों को देखकर भारतीय फैंस और खिलाड़ी भड़क गए, क्योंकि यह माहौल को उकसाने वाला था.

खिलाड़ियों के बर्ताव पर विवाद थमा भी नहीं था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चीफ मोहसिन नकवी ने और आग में घी डाल दिया. नकवी ने X (ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो विमान गिराने का इशारा कर रहे हैं. इस समय ऐसे वीडियो शेयर करना साफ तौर पर भारत को उकसाने की कोशिश मानी जा रही है. पाकिस्तान क्रिकेट का जिम्मेदार पद होने के बावजूद उन्होंने माहौल को शांत करने के बजाय विवाद को और बढ़ाया.

हाथ न मिलाने पर बौखलाहट
पाकिस्तान की यह नाराजगी दरअसल भारत-पाकिस्तान के पहले मैच (14 सितंबर) से शुरू हुई. उस समय टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था. इस पर पाकिस्तान ने आईसीसी से शिकायत तक कर दी और मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की. यहां तक कि UAE के खिलाफ पाकिस्तान का मैच एक घंटे देरी से शुरू हुआ, जिससे विवाद और गहराया.

भारत ने खेल से दिया करारा जवाब
भारतीय टीम ने इन हरकतों का जवाब अपने बेहतरीन खेल से दिया. सुपर 4 में भारत ने पाकिस्तान को हराकर उसका घमंड तोड़ा. अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया और मैदान में ही जवाब दिया. पाकिस्तान की हरकतों के बावजूद भारत ने खेल भावना को बनाए रखा और मैदान में उन्हें करारी शिकस्त दी.

ये भी पढें: Pakistan In OIC: पाकिस्तान ने मुस्लिम देशों को साथ लेकर भारत के खिलाफ शुरू किया गंदा खेल, खुल्लम खुल्ला खूब उगला जहर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *