Pakistan public reaction India-Pakistan ceasefire trump pakistan situation inflation Shoaib Chaudhary interview


Pakistan Public on India And America: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का बार-बार क्रेडिट लेने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खूब आलोचना हुई. ट्रंप ने दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध विराम में उनकी भूमिका अहम थी. हालांकि, भारत ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया. इस बीच पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी ने आवाम से देश की मौजूदा स्थिति के बारे में प्रतिक्रिया ली. तब एक शख्स का गुस्सा अमेरिका पर जमकर फूटा. उसने कहा कि हमें अमेरिका की बात नहीं माननी चाहिए. वे पाकिस्तान और भारत को लड़वाने का काम करता है. हमें अपनी फौज की माननी चाहिए. इस पर शोएब चौधरी ने कहा कि अमेरिका ने तो लड़ाई रुकवाई है. हालांकि शख्स ने जवाब में कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है. दूसरे पाकिस्तानी ने कहा कि अमेरिका ने सबसे पहले हमें इंडिया से लड़वाया उसके बाद सीजफायर करवा दिया   

पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी ने पाकिस्तानियों से भारत और देश में बढ़ती महंगाई को लेकर सवाल-जवाब किया. उनका सवाल पेट्रोल के बढ़ते दामों पर भी केंद्रित था. उन्होंने कहा कि हमें इंडिया से कोई डर नहीं लगता है. हमें पेट्रोल से डर लगता है. हम इंडिया के साथ लड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन आज के हालात ऐसे हैं कि हमें असली लड़ाई महंगाई से लड़नी है. अगर हमें महंगाई से हम बच जाएंगे तो हमें भारत मार देगा.

पाकिस्तान में महंगाई की मार
भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान इन दिनों ने जबरदस्त महंगाई की मार झेल रहा है. उसके अलावा भारत के साथ हुए संघर्ष में उसका काफी नुकसान हो गया, जिसमें कई सारे एयरबेस तबाह हो गए. हालांकि, उसने इसे झूठा साबित करने की पूरी कोशिश की, लेकिन भारत ने सैटेलाइट इमेज की मदद से उसके सारे झूठ का पर्दाफाश कर दिया. इस बीच उसे IMF की तरफ से लोन भी अप्रूव कर दिया गया, लेकिन इसका इस्तेमाल उन्होंने देश की जनता के लिए नहीं बल्कि अपने नेताओं की सैलरी बढ़ाने के लिए किया है. हाल ही में सरकार ने सांसदों की सैलरी में 500 फीसदी बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है.

ये भी पढ़ें:  Global Defence Importer 2025: 2025 में किस देश ने खरीदे सबसे ज्यादा हथियार, रेस में कहां है भारत, ये रहे चौंकाने वाले आंकड़े



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *