‘PM मोदी हमें देख रहे हैं, आपको खड़ा हो जाना चाहिए’, जब मंच पर ही ट्रंप ने शहबाज शरीफ से कहा- स्टैंड अप


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को ‘स्टैंड अप’ कमांड देकर एक वायरल मोमेंट क्रिएट कर दिया. ये घटना 19 फरवरी 2026 को वाशिंगटन में हुए बोर्ड ऑफ पीस (BOP) समिट के दौरान हुई, जहां ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने 200% टैरिफ की धमकी देकर भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूक्लियर वॉर रुकवाया था.

गाजा की समिट में ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान का जिक्र किया

समिट का फोकस गाजा में शांति और पुनर्निर्माण पर था, लेकिन ट्रंप ने अपने भाषण में भारत-पाकिस्तान 2025 के संघर्ष का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मई 2025 में भारत के ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देश लड़ाई में जुटे थे. ट्रंप ने दावा किया, ‘मैंने दोनों को कहा कि अगर लड़ाई जारी रही तो मैं हर देश पर 200% टैरिफ लगा दूंगा. पैसे की बात आई तो दोनों ने लड़ाई छोड़ दी.’ उन्होंने ये भी कहा कि दोनों देशों के 11 महंगे जेट गिरे थे.

ट्रंप ने शहबाज शरीफ को बताया स्कूल-बॉय

ट्रंप ने शहबाज शरीफ को ‘स्कूल-बॉय’ कहते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि आपको खड़े होना चाहिए. आइए, प्लीज, एक सेकंड के लिए खड़े हो जाइए.’ शरीफ तुरंत खड़े हो गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. ट्रंप ने आगे कहा, ‘मैंने PM मोदी से बात की, वो अभी हमें देख रहे हैं.’

ट्रंप ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ की तारीफ की

ट्रंप ने पाकिस्तान आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की तारीफ की. उन्होंने कहा कि मुनीर ने अमेरिकी चीफ ऑफ स्टाफ सुसी वाइल्स को बताया कि ट्रंप ने 25 मिलियन जिंदगियां बचाईं.’ ट्रंप ने एक बातचीत साझा की जिसमें मुनीर ने उन्हें ‘साउथ एशिया का सेवियर’ कहा और नोबेल पीस प्राइज के लिए नामांकित किया, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे ट्रोल किया जा रहा है.

इस वीडियो पर भारत की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई. विदेश मंत्रालय ने पहले कहा था कि 2025 का सीजफायर भारत और पाकिस्तान के DGMOs के बीच सीधी बातचीत से हुआ, किसी थर्ड पार्टी की मध्यस्थता नहीं थी. भारत ने समिट में सिर्फ ऑब्जर्वर के रूप में हिस्सा लिया, जहां चार्ज डी अफेयर्स नामग्या खम्पा मौजूद थे.

ट्रंप की नई पहल है बोर्ड ऑफ पीस

यह बोर्ड गाजा में $7-10 बिलियन की मदद और ट्रूप्स डिप्लॉयमेंट पर फोकस कर रहा है. इसमें 45 से ज्यादा देशों ने हिस्सा लिया. ट्रंप के भाषण में कई दावे विवादास्पद रहे, जैसे भारत-पाक युद्ध रोकना और टैरिफ धमकी. सोशल मीडिया पर ‘स्टैंड अप’ मोमेंट को ‘क्रिंज’ और ‘अजीब’ कहा जा रहा है, कुछ यूजर्स ने इसे ‘प्रिंसिपल और स्टूडेंट’ जैसा बताया है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *