PM मोदी G20 समिट के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना, तीन प्रमुख सत्रों को करेंगे संबोधित, जानें पूरा शेड्यूल



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार, 21 नवंबर) को जोहांसबर्ग, दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुए हैं, जहां वे 21 से 23 नवंबर 2025 तक आयोजित होने वाले 20वें G20 लीडर्स’ समिट में हिस्सा लेंगे. यह सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में हो रहा है और खास बात यह है कि पहली बार G20 समिट अफ्रीकी महाद्वीप में आयोजित होने जा रहा है. साथ ही यह लगातार चौथी बार है जब G20 सम्मेलन ग्लोबल साउथ में हो रहा है.

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के आमंत्रण पर यात्रा पर रवाना होते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सम्मेलन कई मायनों में अहम है. उन्होंने याद दिलाया कि भारत की G20 अध्यक्षता (2023) में अफ्रीकन यूनियन को G20 की स्थायी सदस्यता दी गई थी और अब यह समिट अफ्रीका में आयोजित होना उस ऐतिहासिक कदम को और मजबूत बनाता है.

क्या है इस साल के G20 सम्मेलन की थीम

इस साल के G20 सम्मेलन की थीम ‘Solidarity, Equality and Sustainability’ (एकजुटता, समानता और स्थिरता) रखी गई है. यह थीम भारत और ब्राजील में हुए पिछले दो सम्मिट्स की निरंतरता को आगे बढ़ाती है. PM मोदी ने कहा कि वे सम्मेलन में ‘वसुधैव कुटुंबकम’- One Earth, One Family, One Future की सोच के आधार पर भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे.

भारतीय मूल के लोगों से मिलेंगे पीएम मोदी

सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 6वीं IBSA (India-Brazil-South Africa) समिट में भी शामिल होंगे. यहां तीनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग, वैश्विक चुनौतियों, आर्थिक साझेदारी और विकास एजेंडा पर चर्चा होगी.

दक्षिण अफ्रीका में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं और पीएम मोदी ने कहा कि वे वहां भारतीय समुदाय से मिलने के भी उत्सुक हैं. यह भारतीय डायस्पोरा दुनिया के सबसे बड़े भारतीय प्रवासी समूहों में से एक है.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली ब्लास्ट की इंटरनेशनल साजिश बेनकाब! तुर्किए में सीरियाई आतंकी से डॉ. उमर की सीक्रेट मीटिंग पर बड़ा खुलासा!





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *