PM Modi Israel Visit: एक ही कार में सवार हुए पीएम मोदी और नेतन्याहू, फोटो डालकर पाकिस्तान को चिढ़ाया, शहबाज को लगेगी मिर्ची


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के दौरे पर हैं और भारत-इजरायल की दोस्ती से पाकिस्तान भयंकर सुलग रहा है. इस बीच पीएम मोदी ने जो फोटो शेयर की है, उसे देखकर पाकिस्तान और चिढ़ सकता है. पीएम मोदी ने बुधवार (25 फरवरी 2025) को इजरायल की संसद को संबोधित किया और इस दौरान उन्हें सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित भी किया गया. इसके बाद पीएम मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू एक ही कार में सवार होकर म्यूजियम गए. इजरायल की संसद में लंबे कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर नेतन्याहू के साथ एक फोटो साझा की. इस फोटो में दोनों एक ही कार में सवार दिखाई दे रहे हैं. फोटो को शेयर कर प्रधानमंत्री ने लिखा कि वे संसद में भाषण के बाद एक म्यूजियम जा रहे हैं.

पीएम मोदी ने लिखा, ‘संसद में मेरे भाषण के बाद, प्रधानमंत्री नेतन्याहू और मैं एक प्रदर्शनी में जा रहे हैं, जो टेक्नोलॉजी की दुनिया में हुई प्रगति को प्रदर्शित करती है.’ इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजरायल के सर्वोच्च सम्मान स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल से सम्मानित किया गया. यरुशलम में संसद में सांसदों को संबोधित करने के तुरंत बाद संसद अध्यक्ष अमीर ओहाना ने प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान दिया.

पीएम मोदी का ऐतिहासिक भाषण

पीएम मोदी ने इजरायल की संसद में एक ऐतिहासिक भाषण दिया, जो किसी भारतीय प्रधानमंत्री की तरफ से दिया गया पहला भाषण था. अपने संबोधन में उन्होंने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और इसे दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच अटूट मित्रता की मान्यता बताया. यह उपलब्धि प्रधानमंत्री मोदी की दुर्लभ वैश्विक प्रतिष्ठा को और बढ़ाती है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन चुनिंदा नेताओं में से एक हो गए हैं, जिन्हें इजरायल और फिलिस्तीन दोनों की तरफ से सर्वोच्च स्तर पर सम्मानित किया गया है.

पीएम मोदी को 2018 में फिलिस्तीन राज्य का ग्रैंड कॉलर पुरस्कार प्राप्त हुआ, जो विदेशी व्यक्तियों के लिए सर्वोच्च फिलिस्तीनी सम्मान है. नरेंद्र मोदी मोदी ने जब इजरायल की संसद को संबोधित किया तो उनके नाम के नारे लगाए गए. यहां तक की विपक्षी दल ने नेताओं ने भी पीएम मोदी का खुले दिल स्वागत किया.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *