PM Modi-Yunus Meeting: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादे के मोहम्मद यूनुस के बीच शुक्रवार (4 अप्रैल) को थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में मुलाकात हुई थी. इस भारतीय विदेश मंत्रालय ने ABP न्यूज़ की तरह से पूछे गए एक सवाल पर कहा कि पीएम ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के मुद्दों को मोहम्मद यूनुस के सामने रखा. उन्होंने कहा कि शेख हसीना के सिलसिले में जो निवेदन बांग्लादेश की तरफ़ से आया है, इस बारे में बातचीत हुई थी. हम पहले ही अवगत कर चुके हैं कि एक निवेदन आया है, इस मुद्दे पर और कुछ कहना उचित नहीं होगा.