Rahul Gandhi: ‘बंद दरवाजों के पीछे भारत विरोधी…’, राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर क्या बोली बीजेपी?



लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी साउथ अमेरिका के चार देशों की यात्रा पर रवाना हो गए हैं. इस दौरान वह नेताओं, विश्वविद्यालय के छात्रों और व्यापारिक समुदाय के साथ मुलाकात करेंगे. राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर एक बार फिर से बीजेपी ने निशाना साधा है.

राहुल गांधी की यात्रा पर बीजेपी ने उठाए सवाल

बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि राहुल गांधी एक और विदेश यात्रा पर. राहुल गांधी दक्षिण अमेरिका के लिए रवाना हुए. सोचिए, बंद दरवाजों के पीछे राहुल किस अगले भारत-विरोधी तत्व से मिलेंगे. 

प्रदीप भंडारी ने कहा, ‘राहुल भारतीय राज्य और भारतीय लोकतंत्र से लड़ना चाहते हैं. इसके लिए वो एक वैश्विक गठबंधन बना रहे हैं. उनके गुरु जॉर्ज सोरोस शायद उन्हें निर्देश दे रहे हैं. पहले भी उन्होंने भारतीय लोकतंत्र में विदेशी हस्तक्षेप की मांग की है, इल्हान उमर जैसी भारत-विरोधी तत्वों से मुलाकात की है और खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू का समर्थन भी प्राप्त किया है.’

प्रदीप भंडारी ने टाइमिंग पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि टाइमिंग भी देखिए, उनके (राहुल गांधी) के वैचारिक अराजकतावादी सोनम वांगचुक को एनएसए के तहत गिरफ्तार किए जाने के ठीक बाद वो विदेश चले गए हैं. 

पवन खेड़ा ने क्या कहा?

पवन खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दक्षिण अमेरिका की यात्रा शुरू की है. वे चार देशों में नेताओं, विश्वविद्यालय के छात्रों और व्यापारिक समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत करने वाले हैं. कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ब्राजील और कोलंबिया में विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ संवाद करेंगे. इसके अलावा वो कई देशों के राष्ट्रपतियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ भी बैठकें करेंगे. 

ये भी पढ़ें

IAF Fighter Jet: अमेरिका का F-35 या रूस का Su-57, किस देश से 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट खरीदेगा भारत? सामने आया बड़ा अपडेट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *