Spy Jyoti Malhotra Kerala Government Guest Tourism Campaign India Pakistan tension


Jyoti Malhotra Kerala: हरियाणा की ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. ज्योति पर कई खुफिया जानकारी पाकिस्तान भेजने का आरोप लगा था. अब इसको लेकर एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक केरल सरकार ने ज्योति को कैंपन का काम सौंपा था. उसे केरल के टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए पैसा मिलता था.

‘मातृभूमि’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक राइट टू इंफॉर्मेशन (आरटीआई) से जानकारी मिली है कि केरल सरकार ने ज्योति के लिए फंडिंग की थी. ज्योति के साथ-साथ सरकार ने 41 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को प्रमोशन के लिए चुना था. ज्योति समेत बाकी सभी लोगों को केरल के टूरिज्म को प्रमोट करने का सौंपा गया था. इस दौरान उनके रुकने और यात्रा का पूरा खर्च केरल सरकार ने दिया था.

अपडेट जारी है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *