Tamil Nadu: बहू ने की दूसरी शादी, सास ने दोस्त के साथ मिलकर काट दिया सिर, नदी में दफनाए शव के टुकड़े


Tamil Nadu Murder News: तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक सास ने अपनी बहू की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी सास क्रिस्टोफर मैरी ने बहू नंदिनी का सिर काट दिया और शरीर के अंगों को मणिमुथार नदी में अलग-अलग जगह दफना दिया. यह घटना विरियूर गांव के पास शंकरपुरम क्षेत्र में हुई. 

शरीर के अंगों को नदी में दफना दिया

कल्लाकुरिची जिले के शंकरपुरम के पास विरियूर गांव के एक डॉक्टर मारिया रोजारियो ने अपनी पत्नी नंदिनी के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है. इसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. शिकायत में उल्लेख किया गया था कि नंदिनी आखिरी बार अपनी मां के साथ घर से निकली थी, इसलिए संदेह के आधार पर मारिया की मां क्रिस्टोफर मैरी से पूछताछ की गई. महिला ने स्वीकार किया कि उसने अपनी बहू की बेरहमी से हत्या कर दी, उसका सिर काट दिया और शरीर के अंगों को नदी में दफना दिया.

हत्या कैसे की गई?

पुलिस के मुताबिक, पांच दिन पहले, क्रिस्टोफर मैरी ने अपनी बहू नंदिनी को मंदिर जाने के बहाने बाहर ले गई थी. वहां चोलमपट्टू क्षेत्र में मणिमुथार नदी के किनारे उसने अपनी दोस्त एमिलिया के साथ मिलकर नंदिनी पर हमला किया और उसका सिर काटकर हत्या कर दी. इसके बाद, क्रिस्टोफर मैरी ने बहू के शरीर को एक जगह और शरीर के अंगों को दूसरी जगह दफना दिया और ऐसे घर लौट आई जैसे कुछ हुआ ही न हो. कहा जाता है कि यह खौफनाक हत्या पिछले तीन महीनों से योजनाबद्ध तरीके से की गई थी.

हत्या का कारण क्या था?

शंकरपुरम के वलयमपट्टई की पहले से विवाहित नंदिनी ने विरियूर के डॉक्टर रोजारियो से दूसरी शादी की थी. सूत्रों के मुताबिक, क्रिस्टोफर मैरी ने अपनी बहू की हत्या अपनी दोस्त के साथ मिलकर योजना बनाकर की थी, क्योंकि वह इस शादी को पसंद नहीं करती थी. इसके बाद पुलिस नंदिनी के शरीर की तलाश में जुटी हुई है. फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ खोजी कुत्ते भी घटनास्थल पर पहुंच गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *