Trump Tariffs: भारत पर 500 फीसदी टैरिफ लगाने का बिल लाने वाले अमेरिकी सांसद के बदले सुर, अब कह रहे- ‘इंडिया से…’


अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम एक समय भारत पर 500 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दे रहे थे. सिर्फ धमकी भर नहीं बल्कि वो एक ऐसा बिल लेकर आए, जिसमें भारत पर 500 फीसदी टैरिफ का प्रावधान था, हालांकि यह बिल पास नहीं हुआ. भारत पर कड़े आर्थिक प्रतिबंधों की धमकी के बाद अब ग्राहम ने अपना रुख बदल लिया है.

भारत-अमेरिका के बीच हुए नए टैरिफ समझौते के बाद ग्राहम ने सोशल मीडिया पर भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत ने अपने आचरण से इस टैरिफ कटौती को कमाया है. यह बदलाव विशेष रूप से भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद बंद करने की सहमति के बाद आया है.

व्लादिमीर पुतिन को लेकर क्या बोले लिंडसे ग्राहम
लिंडसे ग्राहम ने भारत के इस कदम को रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्ति की दिशा में एक मास्टरस्ट्रोक बताया. ग्राहम ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का संदेश स्पष्ट है कि पुतिन के जो ग्राहक उनके युद्ध तंत्र को सहारा दे रहे हैं, उन्हें अब पुनर्विचार करना होगा. उन्होंने ये भी कहा कि पुतिन केवल तभी बातचीत की मेज पर आएंगे, जब आर्थिक दर्द असहनीय होगा. ग्राहम अब दुनिया को भारत का उदाहरण दे रहे हैं. 

दुनिया को दिया भारत का उदाहरण 
लिंडसे ग्राहम ने लिखा कि बहुत बढ़िया, प्रेसिडेंट ट्रंप. मुझे लगता है कि इस युद्ध को खत्म करने के बारे में आपका मैसेज काम कर रहा है. पुतिन के उन कस्टमर्स को फिर से सोचने पर मजबूर किया जा रहा है जो उनकी युद्ध मशीन को सपोर्ट करते हैं. भारत ने यह टैरिफ कटौती अपने व्यवहार से अर्जित किया है. मुझे उम्मीद है कि रूस से तेल खरीदने वाले दूसरे बड़े देश भी भारत की राह पर चलेंगे. पुतिन तभी बातचीत की टेबल पर आएंगे जब दर्द बहुत ज्यादा होगा. 

अमेरिका ने भारतीय सामनों पर टैरिफ 25 से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है. ट्रंप ने दावा किया है कि भारत ने रूसी तेल की खरीद बंद करने और इसके बदले अमेरिका व वेनेजुएला से तेल खरीदने का फैसला किया है. ट्रंप ने कहा कि भारत भी अमेरिकी उत्पादों के लिए अपने बाजार खोलेगा और टैरिफ बाधाओं को हटाएगा.

भारत का स्टैंड
जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने आधिकारिक तौर पर रूसी तेल की खरीद बंद करने का जिक्र नहीं किया है. भारत का कहना है कि वो अपनी जरूरतों के मुताबिक अपनी ऊर्जा जरूरतों का ध्यान रखेगा. 

ये भी पढ़ें 

प्रधानमंत्री मोदी-डोनाल्ड ट्रंप की एक फोन कॉल से भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील, रातों-रात ये 5 चीजें बदल गईं





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *