US Israel Iran Strike: अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का बदला लेने जंग में कूदा हिजबुल्लाह, IDF ने मार गिराया बड़ा कमांडर


इजरायल और अमेरिकी हमलों में ईरानी नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत उनके परिवार के कई लोगों की मौत हो गई है. दोनों देशों के तेहरान पर अभी भी हमले जारी हैं. इसी बीच सुप्रीम लीडर की मौत का बदला लेने लेबनान का मिलिशिया संगठन हिजबुल्लाह भी जंग में कूद गया है. ईरानी प्रॉक्सी समूह ने रविवार-सोमवार रात इजरायल पर रॉकेट से हमला कर दिया. 

हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने इजरायल की ओर मिसाइल और ड्रोन से हमला बोला है. हिजबुल्लाह की ओर से इसे सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या का बदला बताया गया है. बता दें कि नवंबर 2024 में इजरायल के साथ सीजफायर के बाद से हिजबुल्लाह का इजरायल के खिलाफ ये पहला हमला है.

हिजबुल्लाह के टॉप अधिकारी को बनाया निशाना  
हिजबुल्लाह के हमलों के बाद इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने लेबनान में उनके ठिकानों पर हमला करना शुरू कर दिया है. इजरायली मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया गया है. इजरायली सेना ने कहा कि बेरूत इलाके में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ अधिकारियों पर हमला किया गया है. साथ ही बताया कि हिजबुल्लाह के एक टॉप अधिकारी को निशाना बनाया गया है, लेकिन उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया है.

दक्षिणी लेबनान में IDF का बड़ा अभियान
IDF ने कहा वो इस चरमपंथी संगठन को इजरायल के लिए खतरा बनने और लोगों को नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं देगा. आईडीएफ ने कहा कि आतंकी संगठन हिजबुल्लाह लेबनान और वहां के लोगों को भी बर्बाद कर रहा है. इस दौरान इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के 53 गांवों और कस्बों के लोगों से अपने घरों को खाली करने को कहा है.

हिजबुल्लाह के चीफ नईम कासिम ने जनवरी 2026 में कहा था कि अमेरिका अगर ईरान पर हमला करता है तो वह न्यूट्रल नहीं रहेगा. शनिवार को अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद लेबनान की सरकार ने कहा था कि वह किसी को भी इस लड़ाई में अपने देश को नहीं घसीटने देगी. 

ये भी पढ़ें

Hyderabad Drunk Driving: नशे में धुत युवक ने बेंज कार से ट्रैफिक कॉन्स्टेबल को मारी टक्कर, बोनेट पर लेकर भागा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *