पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. इस बार उन्होंने जियो न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान अमेरिका और इजरायल पर निशाना साधते हुए कहा, ”अमेरिकी नेता तो इजरायल से खुलेआम रिश्वत लेते हैं. उन्हें रिश्वत लेनी पड़े तो वह गुपचुप तरीके से लेते हैं न की खुलेआम.” हालांकि, जब टीवी चैनल के एंकर ने जब कहा कि यह बयान वायरल हो जाएगा तो आसिफ ने सहजता से जवाब दिया कि हो जाए वायरल.
ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाया कि अमेरिकी ब्यूरोक्रेसी और डिफेंस अधिकारी इजरायली लॉबी से सीधे फाइनेंस होते हैं. अमेरिकी नेता दिन-दहाड़े पैसे लेते हैं, जबकि पाकिस्तानी नेताओं को यूं ही बदनाम किया जाता है कि वे गुप्त रूप से पैसे लेते हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सिस्टम पूरी तरह से पैरोल पर चल रहा है.
Bizzare admission, Pakistan’s Defence Minister Khwaja Asif says: “We are being defamed for taking bribes. American politicians accept bribes from Israel openly. If I have to take bribes, I will do it in a backroom somewhere. pic.twitter.com/Yggc8840Fd
— Yeshi Seli (@YeshiSeli) September 17, 2025
पाकिस्तान की लॉबिंग पर उठे सवाल
दिलचस्प बात यह है कि जिस इजरायली लॉबी की आलोचना ख्वाजा आसिफ कर रहे थे, पाकिस्तान खुद भी अमेरिकी लॉबिंग फर्मों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है. ट्रंप प्रशासन के बाद से पाकिस्तान ने 2025 के पहले 8 महीनों में ही कम से कम 7 लॉबिंग और कानूनी फर्मों से कॉन्ट्रैक्ट किया है. इन फर्मों की प्रोफाइलिंग बहुत सावधानी से की गई है. इनमें व्हाइट हाउस के मौजूदा और पूर्व अधिकारी, अंतरराष्ट्रीय मुकदमा लड़ने वाले वकील और कैपिटल हिल के अनुभवी रणनीतिकार शामिल हैं. यह रिपोर्ट बताती है कि पाकिस्तान भी उसी सिस्टम का हिस्सा है, जिसकी आलोचना उसके मंत्री खुलेआम कर रहे हैं.
अमेरिका के खिलाफ बयान
ये पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ अमेरिका के खिलाफ बयान दिया है. इससे पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अमेरिका दुनिया में झगड़े पैदा करते रहते हैं. वे ऐसा अपने हथियारों को बेचने के लिए करते हैं. अमेरिका इसकी मदद से पैसा कमाता है. उनका हथियार उद्योग बहुत बड़ा है और उनकी अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है. अफगानिस्तान, सीरिया, मिस्र, लीबिया जैसे देश, जो कभी अमीर थे, अब युद्ध लड़कर कंगाल हो चुके हैं.
🚨HUGE: Pakistan Defence Minister Khawaja Asif says that US fuels war between two countries to sell weapon & make money.
Doland @realDonaldTrump ye sahi bol raha hai? pic.twitter.com/9HaTJKfnIl
— BALA (@erbmjha) May 24, 2025
ये भी पढ़ें: कनाडा में खालिस्तानियों का उपद्रव, भारत के वाणिज्य दूतावास पर कब्जे की दी धमकी, जानें पूरा मामला